शेयर बाजार:सेंसेक्स 115 पॉइंट की गिरावट के साथ 58568 पर बंद, निफ्टी 17500 के नीचे

शेयर बाजार:सेंसेक्स 115 पॉइंट की गिरावट के साथ 58568 पर बंद, निफ्टी 17500 के नीचे

हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ खुला। लेकिन कुछ समय बाद ये बढ़त भी नहीं और मार्केट लाल निशान पर आ गया। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 115 पॉइंट की गिरावट के साथ 58,568 पर बंद हुआ। वहीं NSE का निफ्टी 33 अंको की गिरावट के साथ 17,464 पर बंद हुआ। सेंसेक्स ने 58,890 का ऊपरी और 58,485 का निचला स्तर बनाया। कल की तरह आज भी ऑटो और बैंक के शेयर्स में तेजी रही। सेंसेक्स में एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक, NTPC, ICICI बैंक, भारतीय एयरटेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में तेजी रही। वहीं डॉ रेड्डी, सनफार्मा, रिलायंस के शेयर में गिरावट रही।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 96 पॉइंट की बढ़त के साथ 58,779 पर खुला। वहीं NSE का निफ्टी भी 51 अंको की बढ़त के साथ 17,519 पर खुला था।फार्मा, IT और PSU बैंक के इंडेक्स में गिरावट निफ्टी के 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से फार्मा (-1.35), IT (-0.62), फिन सर्विस, और PSU बैंक (-0.74) सहित 6 इंडेक्स में गिरावट है, बाकी 5 में बढ़त में रहे। प्राइवेट बैंक, रियलटी, ऑटो, FMCG, मीडिया में बढ़त रही।निफ्टी के चार प्रमुख इंडेक्स नेक्स्ट 50, मिडकैप और बैंक में बढ़त हैं। जबकि फाइनेंशियल में गिरावट है, इसके 50 में से केवल 20 शेयर तेजी में और बाकी 30 नीचे रहे। बढ़ने वाले प्रमुख स्टॉक में JSW स्टील, ब्रीटानिया, महिंद्रा, ITC, हीरो मोटोकॉर्प, टाटा कंज्यूमर और हिंदुस्तान यूनिलीवर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *