पुरानी पेंशन योजना बहाल हाेने से उत्साहित कर्मचारियों ने किया सम्मानित; भूपेश बघेल बोले-सभी समस्याओं का समाधान होगा

पुरानी पेंशन योजना बहाल हाेने से उत्साहित कर्मचारियों ने किया सम्मानित; भूपेश बघेल बोले-सभी समस्याओं का समाधान होगा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पेंशन दृष्टा सम्मान से नवाजा गया है। राज्य कर्मचारियों ने सोमवार को उन्हें यह सम्मान दिया। मुख्यमंत्री को यह सम्मान राज्य कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने के लिए हुआ है। नवा रायपुर के कैपिटल कॉम्पलेक्स के इंद्रावती भवन में इस सम्मान समारोह का आयोजन छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने किया था।

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, “मुझे ये जानकर प्रसन्नता हुई कि पुरानी पेंशन लागू होने से आप सभी में अपार उत्साह का संचार हुआ है। अब आपके भविष्य की चिंता खत्म हो गयी है। विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने अपनी समस्याएं बताई हैं सभी का निराकरण किया जाएगा।’

मुख्यमंत्री ने कहा, “आप लोगों को अंशदायी पेंशन योजना से जो कठिनाई आ रही थी इसका मुझे अंदाजा था। सभी लोग सेवानिवृत्ति के बाद सम्मान से जीवन गुजारना चाहते हैं। किसी सरकार की ताकत अधिमारी-कर्मचारी होते हैं। आप चिंतित रहेंगे तो कार्य भी प्रभावित रहेगा। इसलिए पुरानी पेंशन योजना लागू की गई ताकि आपका मनोबल ऊंचा बने रहे।’ कार्यक्रम में उद्योग मंत्री कवासी लखमा, स्वास्थ्य आयुक्त सीआर प्रसन्ना, एनआरडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और हाउसिंग बोर्ड के आयुक्त डॉ. अय्याज फकीरभाई तम्बोली, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों से कहा, “आप सभी ने कोरोना में बहुत काम किया। इस महामारी में कई लोगों की जान भी गई फिर भी आप सभी डटे रहे। इसका परिणाम रहा कि महामारी के दौरान छत्तीसगढ़ के प्रबंधन को देशभर में सराहा गया। इस दौरान कोरोना की वजह से जिन लोगों की जान गई उनके परिवारों का भी हमने ध्यान रखा। ऐसे परिवारों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए सरकार ने अनुकंपा नियुक्ति की छूट की समय सीमा को खत्म कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *