मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर चुनावी मोर्चे पर CM बघेल:

मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर चुनावी मोर्चे पर CM बघेल:

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को खैरागढ़ उप चुनाव में मोर्चा संभालने के लिए गंडई पहुंच गए हैं। कुछ देर बाद ही मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके साथ मंत्री रविन्द्र चौबे, शिव डहरिया, प्रेम साय सिंह टेकाम मौजूद हैं। वहीं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण भी पहुंच चुके हैं। इससे पहले CM बघेल डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री ने पहाड़ी पर स्थित मां बमलेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना और आरती की। साथ ही नीचे स्थित मां बमलेश्वरी मंदिर में भी पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान मंदिर के पुजारियों ने विधि विधान से पूजन संपन्न कराया। मुख्यमंत्री के साथ कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

खैरागढ़ में होने वाले उप चुनाव में गिनती के दिन बाकी रह गए हैं। ऐसे में राजनीतिक दल प्रत्याशियों के समर्थन में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इसे विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल बता चुके हैं। इसके बाद उन्होंने खुद ही मोर्चा संभाल रखा है। कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में खैरागढ़ विधानसभा के अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। इसी के तहत मंगलवार को पांच स्थानों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जनसभा होगी।

​​​​​​​

मुख्यमंत्री बघेल की पहली जन सभा दोपहर 2.05 बजे गंडई में होगी। इसके बाद दोपहर 3.10 को रोड अतरिया, शाम 4.10 बजे बुंदेली, शाम 5.10 बजे उदयपुर और शाम 6.10 बजे पद्मावतीपुर में आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम 7 बजे रायपुर लौट जाएंगे।वहीं केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल का भी आज से 3 दिवसीय छत्तीसगढ़ का दौरा शुरू हो रहा है। वे मंगलवार शाम 7.45 बजे रायपुर पहुंचेंगे। वहां BJP कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे। इसके बाद भिलाई के विश्राम गृह में रात्रि विश्राम करेंगे। फिर 6 और 7 अप्रैल को खैरागढ़ में प्रचार प्रसार करेंगे। जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री साल्हेवारा और छुईखदान में सभा को संबोधित कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *