शेयर मार्केट:सेंसेक्स में 237 पॉइंट की गिरावट, निफ्टी 17475 पर बंद

शेयर मार्केट:सेंसेक्स में 237 पॉइंट की गिरावट, निफ्टी 17475 पर बंद

सेंसेक्स और निफ्टी हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 237.44 (0.41%) पॉइंट की गिरावट के साथ 58,338.93 पर और निफ्टी 54.65 (0.31%) अंको की गिरावट के साथ 17,475.65 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में सबसे ज्यादा बढ़त सन फार्मा, ITC, हिंदुस्तान यूनिलीवर, NTPC, बजाज फाइनेंस और इंडसइंड बैंक के शेयर में रही। जबकि भारतीय एयरटेल,मारुति, कोटक बैंक टेक महिंद्रा और पावर ग्रिड, एशियन पेंट्स, HDFC और नेस्ले इंडिया के शेयर में गिरावट रही।

सेंसेक्स 334 पॉइंट की बढ़त के साथ 58,910 पर खुला जबकि निफ्टी 15 अंको की बढ़त के साथ 17,599 पर खुला। इसने पूरे कारोबारी दिन में 59,003.82 का ऊपरी और 58,291.23 ​​का निचला स्तर बनाया।BSE का मिडकैप गिरावट के साथ जबकि स्मॉल कैप इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुआ। मिडकैप में रुचि सोया, इंडिया होटल, अपोलो हॉस्पिटल, वरुण बिवरेज, IDBL और NHPC स्टॉक्स में बढ़त रही। जबकि सन टीवी, आईडिया और क्रिसिल में गिरावट रही। स्मॉल कैप में अपोलो पाइप, गांधी ट्यूब, रिलायंस थर्मैक्स जैसे शेयर्स में तेजी रही।निफ्टी के 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से4 में बढ़त और 7 में गिरावट रही। इसमें मेटल, फार्मा, PSU बैंक और FMCG में बढ़त रही। वहीं रियल्टी, आईटी, मीडिया, ऑटो, बैंक, फाइनेंशियल सर्विस और प्राइवेट बैंक में मामूली बढ़त रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *