देश-दुनिया कोरोना

देश-दुनिया कोरोना

दुनिया में कोरोना वायरस फैलने की रफ्तार फिर तेज हो गई है। भारत में लगातार छठे दिन 2000 से ज्यादा मामले मिले हैं। चीन के शंघाई में कोरोना से पिछले 24 घंटे में 39 मौतें हुई हैं, जबकि 21,058 संक्रमित भी मिले हैं। वहीं कोरोना से जर्मनी और फ्रांस में मौतों की संख्या में एक हफ्ते में इजाफा हुआ है। कोरोना का ग्राफ अफ्रीका और अमेरिका में भी तेजी से बढ़ रहा है।देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2,541 नए मामले सामने आए। इसके बाद भारत में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 4,30,60,086 हो गए हैं। रविवार को 7 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,22,223 हो गई है। वहीं, एक्टिव मामले बढ़कर 16,522 हो गए हैं।

चीन में कोरोना से मरने वालों की औसत उम्र 79 साल
शंघाई हेल्थ कमीशन के मुताबिक मृतकों की औसत उम्र 79 साल है, जो कुछ न कुछ बीमारियों से पीड़ित थे। मार्च से अब तक शंघाई में 87 मौतें हो चुकी हैं। चीन में कोरोना को लेकर जीरो कोविड पॉलिसी लागू है। बता दें कि चीन के वुहान शहर से ही पहली बार कोरोना का मामला सामने आया था।\

वर्ल्डोमीटर की रिपोर्ट के मुताबिक फ्रांस में पिछले 24 घंटे में 58,000 और अमेरिका (US) में करीब 12,000 केस मिले हैं। साउथ कोरिया में सबसे अधिक 64,725 नए केस सामने आए हैं। मौतों की संख्या की बात करें तो फ्रांस में 40 और US में 14 लोगों की जान गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, मलेशिया में बीते 24 घंटों में 4,006 नए कोरोना केस मिले हैं। इसके बाद देश में कोरोना के कुल 4,431,073 केस हो गए हैं। वहीं , रविवार को 8 लोगों की मौत हो गई, जिससे मरने वालों की संख्या 35,499 हो गई है।पिछले वर्ष के मध्य में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जून 2022 तक हर देश में कोविड-19 के खिलाफ 70% वैक्सीन लगाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य आगे बढ़ाया था। उसका कहना था कि महामारी के अंत के लिए ऐसा जरूरी है। अब स्पष्ट हो चुका है कि दुनिया लक्ष्य हासिल नहीं कर पाएगी। कई स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि कम आय वाले अधिकतर देश लक्ष्य से बहुत पीछे रह जाएंगे। अमेरिकी सहायता बंद होने और सरकारों, दानदाताओं की प्राथमिकताओं में बदलाव की वजह से एSसा होगा।अफ्रीका बीमारी नियंत्रण सेंटर के सलाहकार डॉ. ईसाक अडेवोले कहते हैं, सच तो यह है कि वैक्सीनेशन अभियान पटरी से उतर गया है। विश्व के सबसे अधिक गरीब 82 देशों में केवल कुछ देशों में 70% वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा हो सका है। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी डेटा के अनुसार कई देश तो 20% से नीचे हैं। इसके विपरीत विश्व के दो तिहाई अमीर देशों में 70% वैक्सीन (अमेरिका में 66%) लग चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *