लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) का IPO 4 मई को खुलेगा। ये देश का सबसे बड़ा IPO होगा। IPO के जरिए सरकार LIC की 3.5% हिस्सेदारी बेचने जा रही है। इससे 21,000 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है। अगर आपके पास LIC की पॉलिसी है तो आपको प्रति शेयर 60 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा। ऐसे में अगर आपके पास LIC की पॉलिसी है तो हम आपको बता रहे हैं कि IPO में पैसा लगाने पर आपको कैसे और कितना फायदा होगा। इसके अलावा IPO से जुड़े आपके कई सवालों के जवाब भी देंगे।हां। DRHP के अनुसार, रिजर्वेशन हिस्से के तहत LIC पॉलिसी होल्डर्स के लिए 10% (2.21 करोड़ शेयर) शेयर रिजर्व रहेगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार IPO में पॉलिसीधारकों को 60 रुपए की छूट मिलेगी।
डिस्काउंट मिलने से क्या फायदा होगा? आप पॉलिसी धारक कोटे में अप्लाई करते हैं और आपको अपर प्राइस बैंड के हिसाब से 1 लॉट मिल जाता है। ऐसे में अगर शेयर मार्केट में शेयर 949 रुपए में भी लिस्टेड होता है तब भी आपको प्रति शेयर 60 रुपए का फायदा तो मिलेगा ही। बाकी अगर ये 949 से ऊपर लिस्ट होता है तो वो फायदा अलग मिलेगा। इसके अलावा अगर ये शेयर 60 रुपए तक कम कीमत पर भी लिस्ट होता है तब भी आपको नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा।आप इसे दो डिपॉजिटरी के पास खोल सकते हैं। एनएसडीएल और सीडीएसएल। इसे हम डीमैट अकाउंट कहते हैं। इसके बाद आपको किसी ब्रोकरेज हाउस के पास ट्रेडिंग अकाउंट खोलना होगा। हालांकि आप ब्रोकरेज हाउस के पास ट्रेडिंग खाता खोलेंगे तो डीमैट वाला काम वह ब्रोकर ही कर देगा। डीमैट अकाउंट खोलने के लिए PAN, एक बैंक अकाउंट, आपका आइडेंटिटी कार्ड और एड्रेस प्रूफ का डॉक्यूमेंट आपको लगाना होगा।
पॉलिसी होल्डर्स रिजर्वेशन हिस्से के तहत इक्विटी शेयर्स के लिए दो में से केवल एक ही आवेदन कर सकता है। ऑफर में बोली लगाने वाले आवेदक (आप या आपके जीवनसाथी) का पैन नंबर पॉलिसी रिकॉर्ड में अपडेट किया जाना चाहिए। आवेदक का अपने नाम पर एक डीमैट खाता होना चाहिए। यदि डीमैट खाता जॉइंट है, तो आवेदक को डीमैट खाता का प्राइमरी होल्डर होना चाहिए।