LIC IPO का तीसरा दिन:इश्यू अब तक 1.19 गुना सब्सक्राइब हुआ

LIC IPO का तीसरा दिन:इश्यू अब तक 1.19 गुना सब्सक्राइब हुआ

LIC के IPO को निवेशकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। आज इस इश्यू का तीसरा दिन है और 1.19 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। दूसरे दिन ही ये 100% सब्सक्राइब हो गया था। अब तक 16.2 करोड़ शेयरों के ऑफर साइज के मुकाबले 19.22 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली है।

पॉलिसीधारकों के लिए रिजर्व रखा गया पोर्शन 3.59 गुना, स्टाफ 2.70 गुना और रिटेल निवेशकों का हिस्सा 1.09 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। QIB ने अपने आवंटित कोटे के 41% शेयरों के लिए बोली लगाई है जबकि NII ने अपने हिस्से में से 58% शेयरों के लिए बोली लगाई है।भारत सरकार LIC में अपनी 3.5% हिस्सेदारी बेचकर करीब 21,000 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। IPO का प्राइस बैंड 902-949 रुपए है। LIC ने 2 मई को 949 रुपए के हिसाब से 59.3 मिलियन शेयर के बदले 123 एंकर निवेशकों से 5,630 करोड़ रुपए जुटाए थे।

अब अन्य निवेशकों के लिए बचे हुए शेयरों के लिए 4 मई को इश्यू खुला है। 9 मई को इश्यू क्लोज होने के बाद 17 मई को शेयर स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होंगे। ज्यादातर मार्केट एनालिस्ट ने IPO में पैसा लगाने की सलाह दी है।LIC का इश्यू साइज 21 हजार करोड़ रुपए का है। ये भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO है। इसलिए IPO के लिए अप्लाई करने वाले ज्यादातर लोगों को शेयर मिलने की संभावना काफी ज्यादा है। यानी आप कह सकते हैं कि IPO भरने वाले सभी लोगों को शेयर मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *