IPL 2022 के 51वें मैच में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटन्स को 5 रन से हरा दिया है। GT के सामने 178 का टारगेट था, जिसके जवाब में टीम 172/5 का स्कोर ही बना सकी और मैच हार गई। एक समय GT का स्कोर 16 ओवर तक 138/3 था और टीम की जीत के लिए फेवरेट मानी जा रही थी, लेकिन इसके बाद MI के बॉलर्स ने दम दिखाया और टाइटन्स को कोई मौका नहीं दिया।
मौजूदा टूर्नामेंट में मुंबई की ये 10 मैचों में ये सिर्फ दूसरी जीत है। टीम 8 मैच हार चुकी है। वहीं, GT की 11 मैचों में ये तीसरी हार है। हार्दिक की कप्तानी वाली गुजरात टाइटन्स 8 मैच जीत चुकी है।
इससे पहले टॉस हारकर बैटिंग करते हुए MI ने 6 विकेट के नुकसान पर 177 का स्कोर बनाया। ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए, जबकि टिम डेविड 21 गेंदों पर 44 रन की आतिशी पारी खेली। गुजरात के लिए राशिद खान ने 2 विकेट लिए।ऋद्धिमान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। IPL में उनका ये 10वां और MI के खिलाफ 5वां 50+ स्कोर है। अच्छी लय में नजर आ रहे साहा 40 गेंदों में 55 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनका विकेट भी मुरुगन के खाते में आया। उनका कैच डीप स्क्वेयर लेग पर सैम्स ने पकड़ा।
टारगेट का पीछा करते हुए GT की शुरुआत बढ़िया रही। पहले विकेट के लिए ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल ने 106 रन जोड़े। साहा ने 34 और गिल ने 33 गेंदों में अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए। मुंबई की परेशानियां खड़ी कर रही इस साझेदारी को मुरुगन अश्विन ने शुभमन को आउट कर तोड़ा। वह 36 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हुए। उनका कैच लॉन्ग ऑन पर खड़े पोलार्ड ने पकड़ा।गुजरात टाइटन्स के उपकप्तान राशिद खान ने बढ़िया गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 2 विकेट झटके। उन्होंने रोहित शर्मा (43) और कीरोन पोलार्ड (4) को आउट किया। अपने स्पेल में राशिद ने 6 की इकोनॉमी से रन खर्च किए।
मुंबई इंडियंस के कीरोन पोलार्ड का खराब फॉर्म जारी है। गुजरात के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 14 गेंद में सिर्फ 4 रन बनाए और राशिद खान की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। इस सीजन पोलार्ड के बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला है।टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए MI की शुरुआत धमाकेदार रही। कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन ने पहले विकेट के लिए 45 गेंदों पर 74 रन जोड़े। दोनों खिलाड़ी लगातार बड़े शॉट खेलकर गुजरात के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहे थे। इस साझेदारी को राशिद खान ने रोहित को आउट कर तोड़ा। हिटमैन 28 गेंदों में 43 रन बनाकर आउट हुए।