अल कायदा ने अमेरिका के खिलाफ उगला जहर:जवाहिरी बोला- US कमजोर देश

अल कायदा ने अमेरिका के खिलाफ उगला जहर:जवाहिरी बोला- US कमजोर देश

आतंकी ओसामा बिन लादेन के मारे जाने के बाद अल कायदा का सरगना बनने वाले अयमान अल-जवाहिरी ने एक वीडियो संदेश के जरिए अमेरिका के खिलाफ जहर उगला है। वीडियो में अल-जवाहिरी ने अमेरिका को रूस-यूक्रेन जंग का जिम्मेदार बताया है।

न्यूज एजेंसी एसोसिएटिड प्रेस (AP) के मुताबिक ओसामा के मारे जाने की 11वीं बरसी पर अलकायदा की ओर से जारी वीडियो में जवाहिरी ने कहा- यह अमेरिका की कमजोरी का ही नतीजा है, जिसकी वजह से यूक्रेन आज रूसी हमले का शिकार बना है।जिहादी ग्रुपों की ऑनलाइन एक्टिविटीज पर नजर रखने वाले अमेरिकी संगठन साइट (SITE) इंटेलिजेंस ग्रुप ने जवाहिरी के नए वीडियो की जानकारी दी है। इस 27 मिनट के वीडियो में जवाहिरी एक टेबल पर किताबों और बंदूकों के साथ बैठा दिखाई दे रहा है। वीडियो में वह मुस्लिमों से साथ आने की अपील भी करता दिखा।आतंकी संगठन अल कायदा के सरगना अयमान अल-जवाहिरी ने कुछ साल पहले एक वीडियो जारी कर मुस्लिमों को पश्चिमी देशों पर हमला करने के लिए उकसाया था। 33 मिनट 28 सेकंड के वायरल वीडियो में जवाहिरी ने मुस्लिमों से कहा था- अमेरिका, यूरोप, इजराइल और रूस जैसे पश्चिमी देशों पर हमला करके उन्हें तबाह कर दो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *