ट्विटर को लेकर मस्क का प्लान:

ट्विटर को लेकर मस्क का प्लान:

एलन मस्क 2028 तक ट्विटर का रेवेन्यू (राजस्व) बढ़ाकर 26.4 अरब डॉलर करना चाहते हैं, जो पिछले साल 5 अरब डॉलर था। एलन मस्क द्वारा शुक्रवार को निवेशकों को दिए गए प्रेजेंटेशन में ये बात कही। रेवेन्यू बढ़ाने के लिए ट्विटर को सब्सक्रिप्शन मोड पर ले जाने का प्लान है। मस्क ने हाल ही में इस माइक्रो ब्लॉगिंग साइट को 44 बिलियन डॉलर, यानी 3,368 अरब रुपए में खरीदा है।एलन मस्क का अनुमान है, कि वह साल 2028 तक ट्विटर के प्रति यूजर ऐवरेज रेवेन्यू को 30.22 डॉलर तक बढ़ा सकते हैं, जो पिछले साल 24.83 डॉलर था। पिछले साल ट्विटर ने प्रीमियम सब्सक्रिप्शन सेवा ट्विटर ब्लू की शुरूआत की थी और एलन मस्क को उम्मीद है कि, साल 2025 तक ट्विटर के पास यह सेवा लेने वाले 69 मिलियन यूजर्स होंगे।

एलन मस्क ट्विटर को विज्ञापन से आजादी दिलाना चाहते हैं, यानि ट्विटर के कुल रेवेन्यू में विज्ञापन की हिस्सेदारी 45% तक गिर जाएगी। जो साल 2020 के मुकाबले 2028 तक 90% तक गिर जाएगी। प्लान के मुताबिक मस्क 2028 में विज्ञापन से 12 अरब डॉलर का रेवेन्यू मिलेगा और यूजर्स सब्सक्रिप्शन से 10 अरब डॉलर मिलेंगे।

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्विटर के लिए फंड जुटाने वाली पिच के दौरान एलन मस्क ने नौकरियों में कटौती का आइडिया पेश किया था। हालांकि, इस तरह की चर्चा पर अभी तक ट्विटर की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया है। एलन मस्क की कोशिश है कि आने वाले समय में ट्विटर को फेसबुक की तरह पैसा कमाने वाली कंपनी बनाया जा सके। इसके लिए वो लगातार मंथन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *