शनिवार को IPL के दूसरे मुकाबले में लखनऊ की टीम ने कोलकाता को 75 रन से हरा दिया

शनिवार को IPL के दूसरे मुकाबले में लखनऊ की टीम ने कोलकाता को 75 रन से हरा दिया

शनिवार को IPL के दूसरे मुकाबले में लखनऊ की टीम ने कोलकाता को 75 रन से हरा दिया। LSG ने KKR को 177 रन का टारगेट दिया था, लेकिन कोलकाता की पूरी टीम 101 रन पर ही ऑल-आउट हो गई। टीम 15 ओवर भी नहीं खेल पाई। KKR के लिए सबसे ज्यादा रन आंद्रे रसेल ने बनाए उन्होंने 45 रनों की पारी खेली। वहीं, लखनऊ के लिए सबसे ज्यादा विकेट आवेश खान और जेसन होल्डर के खाते में आए। दोनों ने 3-3 विकेट अपने नाम किए।

इस जीत के साथ लखनऊ पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर पहुंच गई है। वहीं, KKR आठवें स्थान पर खिसक गई है। अगर KKR को प्ले-ऑफ में पहुंचना है तो उसके अपने बचे तीनों मुकाबले जीतने होंगे साथ ही नेट रन रेट भी बेहतर करना होगा।KKR के बल्लेबाज एरोन फिंच, श्रेयस अय्यर और नीतीश राणा मैच में कुछ खास नहीं कर पाए। इन खिलाड़ियों की जब टीम को सबसे ज्यादा जरूरत थी तो उन्होंने खराब शॉट खेलकर अपने विकेट गंवा दिए। फिंच ने 14, अय्यर ने 6 और नीतीश राणा ने के बल्ले से सिर्फ 2 रन निकले।

शिवम मावी के 19वें ओवर में मार्कस मार्कस स्टोइनिस और जेसन होल्डर ने मिलकर पांच छक्के लगा दिए। इस ओवर में कुल 30 रन आए। ओवर की पहली तीन गेंदों पर स्टोइनिस ने हैट्रिक छक्के लगाए और चौथी गेंद छक्का लगाने के ही चक्कार में श्रेयस अय्यर को कैच थमा बैठे। स्टोइनिस ने 14 गेंदों पर 28 रन की पारी खेली। इसके बाद आखिरी दो गेंदों पर जेसन होल्डर ने दो छक्के लगाए।लखनऊ की पारी का पहला विकेट जल्दी गिर गया, लेकिन इसके बाद दीपक हुड्डा और डीकॉक ने लखनऊ की पारी को संभाला। दीपक 27 गेंद में 41 रन बनाकर रसेल की गेंद पर आउट हुए। दोनों के बीच 39 गेंद में 71 रन की साझेदारी हुई।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

लखनऊ सुपर जायंट्स
केएल राहुल,क्विंटन डीकॉक, आयुष बडोनी, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, जेसन होल्डर, क्रुणाल पंड्या, मोहसिन खान, दुष्मंथा चमीरा,आवेश खान, रवि बिश्नोई

कोलकाता नाइट राइडर्स
एरोन फिंच, बाबा इंद्रजीत, श्रेयस अय्यर, नीतीश राणा, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, टिम साउदी, शिवम मावी ,हर्षित राणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *