शेयर मार्केट:शेयर बाजार में पांचवें दिन भी गिरावट, सेंसेक्स 1158 पॉइंट गिरकर 52,930 पर बंद हुआ

शेयर मार्केट:शेयर बाजार में पांचवें दिन भी गिरावट, सेंसेक्स 1158 पॉइंट गिरकर 52,930 पर बंद हुआ

भारतीय शेयर बाजार में लगातार पांचवे दिन गुरुवार को भी गिरावट देखने को मिली है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 1158.08 पॉइंट या 2.14% की गिरावट के साथ 52,930.31 पर बंद हुआ, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 359.10 या 2.22% अंकों की गिरावट के साथ 15,808.90 पर बंद हुआ। सबसे ज्यादा गिरावट बैंकिंग शेयर्स में दिखने को मिली।

इससे पहले बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 480 पॉइंट की गिरावट के साथ 53,608.35 पर खुला था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 181 पॉइंट की गिरावट के साथ 15,935.20 के लेवल पर खुला था।BSE के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी गिरावट रही। मिडकैप इंडेक्स 495.84 पॉइंट या 2.24% की गिरावट के साथ 21,645.13 पर बंद हुआ। स्मॉलकैप इंडेक्स 500.41 पॉइंट या 1.96% लुढ़ककर 24,995.51 पर बंद हुआ। मिडकैप में सबसे ज्यादा 15.61% की गिरावट वीनस रेमेडीज में देखने को मिली।
ज्यादातर एक्सपर्ट बाजार में गिरावट के लिए कमजोर रुपया, कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन, बढ़ती महंगाई, रूस-यूक्रेन जंग, पाम ऑयल का इंपोर्ट रुकना और क्रूड-ऑयल की बढ़ती कीमतों को मान रहे हैं। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के हेड ऑफ रिसर्च विनोद नायर ने कहा, रुपए की कमजोरी और चीन में कोरोना के कारण किए गए कड़े लॉकडाउन ने बाजार की चिंता बढ़ा दी है।LIC IPO 9 मई तक निवेश के लिए खुला था। अब IPO बंद होने के बाद शेयरों का अलॉटमेंट आज, यानी 12 मई को हो रहा है। मतलब आज आपको पता चल जाएगा कि IPO में शेयर मिले हैं या नहीं। इसके बाद 17 मई को LIC IPO शेयर बाजार में लिस्ट होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *