एअर इंडिया को मिला नया CEO:50 साल के विल्सन संभालेंगे एअर इंडिया की जिम्मेदारी

एअर इंडिया को मिला नया CEO:50 साल के विल्सन संभालेंगे एअर इंडिया की जिम्मेदारी

टाटा संस ने कैंपबेल विल्सन को एअर इंडिया का नया MD और CEO बनाया है। एअर इंडिया के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने इस नियुक्ति पर कहा, ‘एअर इंडिया में कैंपबेल का स्वागत करते हुए मुझे खुशी हो रही है। वह इंडस्ट्री के दिग्गज हैं। एअर इंडिया को अनुभव से फायदा मिलेगा। मैं वर्ल्ड क्लास एयरलाइन बनाने में उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।’

50 साल के विल्सन के पास एविएशन इंडस्ट्री का 26 साल का अनुभव है। इसमें फुल सर्विस और लो-कॉस्ट दोनों एयरलाइन्स शामिल है। उन्होंने सिंगापुर एयरलाइंस (SIA) ग्रुप के लिए जापान, कनाडा और हॉन्गकॉन्ग जैसे देशों में 15 से अधिक वर्षों तक काम किया है। यहां हम आपको ये भी बता दें कि टाटा के स्वामित्व वाली एयरलाइन विस्तारा में SIA भी पार्टनर है।कैंपबेल विल्सन ने कहा, ‘आईकॉनिक एअर इंडिया का नेतृत्व करने और टाटा ग्रुप का हिस्सा बनने के लिए चुना जाना एक सम्मान की बात है। एअर इंडिया दुनिया की बेस्ट एयरलाइन्स में से एक बनने की रोमांचक यात्रा पर है। मैं उस महत्वाकांक्षा को साकार करने के मिशन में एअर इंडिया और टाटा के सहयोगियों के साथ जुड़ने के लिए उत्साहित हूं।’

विल्सन ने न्यूजीलैंड में कैंटरबरी यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर ऑफ कॉमर्स (फर्स्ट क्लास ऑनर्स) किया है। उन्होंने 1996 में न्यूजीलैंड में सिंगापुर एयरलाइन्स के साथ मैनेजमेंट ट्रेनी के रूप में करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कनाडा, हॉन्ग कॉन्ग और जापान में SIA के लिए काम किया।

सिंगापुर लौटकर 2011 में लो कॉस्ट एयरलाइन स्कूट के फाउंडिंग CEO के रूप में काम किया। 2016 तक वो इस पद पर रहे। अप्रैल 2020 में दोबारा स्कूट के CEO बनने से पहले उन्होंने SIA में सेल्स और मार्केटिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के रूप में काम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *