राज्यसभा की 57 सीटों पर चुनाव:वोटिंग 10 जून को

राज्यसभा की 57 सीटों पर चुनाव:वोटिंग 10 जून को

15 राज्यों की 57 विधानसभा सीटों के लिए 10 जून को चुनाव होंगे। चुनाव आयोग ने गुरुवार को चुनाव की तारीख का ऐलान किया। इन सभी सीटों के सांसदों का कार्यकाल जून से अगस्त के बीच पूरा हो रहा है। BJP की नजर राज्यसभा में भी बहुमत हासिल करने पर है। 245 सीटों में से भाजपा के पास 101 सीटें हैं। चुनाव के बाद इनकी संख्या और बढ़ेगी।

दूसरी ओर, कांग्रेस के पास 29 सीटें हैं। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश से दो सीटें कम होंगी, हालांकि इनकी भरपाई राजस्थान और छत्तीसगढ़ कर सकती है। इस बार पंजाब उसके हाथ से पूरी तरह निकल जाएगा। कुल मिलाकर भाजपा की ताकत बढ़ने का सीधा असर जुलाई में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव पर भी पड़ेगा।राज्यसभा में कुल 245 सदस्य हैं और बहुमत का आंकड़ा 123 होता है। भाजपा धीरे-धीरे बहुमत की ओर बढ़ रही है। 2014 में राज्यसभा में भाजपा की सीटें 55 थीं और तब से लगातार बढ़ रही हैं, क्योंकि पार्टी ने कई राज्यों में सत्ता हासिल की है। 1988 में कांग्रेस के पास 108 सदस्य थे। फिर 1990 में हुए द्विवार्षिक चुनावों के बाद संख्या गिरकर 99, 2012-13 के बीच 72 पहुंच गई और अभी तक कांग्रेस के सदस्यों की संख्या में गिरावट जारी है।इन चुनावों में सबसे उत्तर प्रदेश की सबसे 11 सीटों पर वोटिंग होगी। जिनमें BJP को 7 सीटें मिल सकती हैं। बाकी बची 4 सीटों पर समाजवादी पार्टी दावा कर सकती है। बहुजन समाज पार्टी के सतीश चंद्र मिश्रा के रिटायर होने के बाद BSP के पास राज्य सभा में केवल एक ही सीट रह जाएगी।

तमिलनाडु से 6 और महाराष्ट्र से 6, बिहार से 5, कर्नाटक से 4, राजस्थान से 4 और आंध्र प्रदेश से 4, मध्य प्रदेश से 3, ओडिशा से 3, पंजाब, झारखंड, हरियाणा, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना से 2-2 तथा उत्तराखंड से एक सीट पर चुनाव होगा। राज्यसभा में मनोनीत सांसदों की सात सीटें भी फिलहाल खाली हैं। गौरतलब है कि 5 राज्यों केरल, पंजाब, असम, त्रिपुरा और नागालैंड की 13 सीटों के लिए 31 मार्च को वोटिंग हुई थी।राजस्थान में 10 सीटों में से 4 सीटें 4 जुलाई को खाली होने वाली हैं। अभी इन सीटों पर बीजेपी के ओम प्रकाश माथुर, के.जे. अल्फोंस, रामकुमार वर्मा, हर्षवर्धन सिंह डूंगरपुर निर्वाचित हैं। वहीं, अब बहुमत और सीटों की संख्या के आधार पर इन 4 में से 2 सीटों पर कांग्रेस को स्पष्ट जीत मिलती नजर आ रही है। जबकि बीजेपी की एक सीट पक्की मानी जा रही है।

राज्ससभा चुनाव की अधिसूचना 24 मई को जारी की जाएगी। जबकि नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 मई रखी गई है। वोटिंग 10 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। काउंटिंग इसी दिन शाम 5 बजे से शुरू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *