बस्तर में मिली 400 मीटर लंबी गुफा, ट्रैकिंग की भी सुविधा

बस्तर में मिली 400 मीटर लंबी गुफा, ट्रैकिंग की भी सुविधा

छत्तीसगढ़ घूमने आने वालों लोगों को अब यहां घूमने में और मजा आने वाला है। कारण है बस्तर में वन विभाग को 400 मीटर लंबी गुफा मिली है, जो अब यहां घूमने आने वालों के लिए घूमने का नया ठिकाना होगी। यह गुफा इतनी खूबसूरत है। उसका अंदाजा आप इन तस्वीरों से लगा सकते हैं, जो हम आपके यहां दिखा रहे हैं। बताया जा रहा है कि वन विभाग इसे अगले हफ्ते से पर्यटकों के लिए खोल देगा। यहां ट्रैकिंग की भी सुविधा दी जाएगी।

दरअसल, बस्तर में 200 वर्ग किमी में फैली कांगेर वैली घाटी में स्थित कुटुमसर गुफा के भीतर एक नई गुफा मिली है। ये 350 से 400 मीटर लंबी और पुरानी गुफा से 25 फीट ऊपर है। कुटुमसर गुफाएं जगदलपुर से लगभग 40 किमी दूर है। कांगेर वैली घाटी में बड़ी संख्या में लोग घूमने पहुंचते हैं।

अगर इस गुफा के तापमान की बात की जाए तो कुटुमसर गुफाओं में बाहर के तापमान और गुफा के अंदर का तापमान में 15 से 20 डिग्री का अंतर रहता है। गर्मी में गुफा बाहर की तुलना में ठंडी और सर्दी में गर्म रहती है। साथ ही नई गुफा में भी कैल्शियम कार्बोनेट से लाखों साल में तैयार पत्थरों की अद्भुत आकृतियां हैं, जो लोगों को देखने में काफी पसंद आने वाली हैं।यहां आसपास की दंडक, कैलाश, देवगिरि और कुटुमसर समेत 12 गुफाएं एक दूसरे से जुड़ी हुई हैं। फिलहाल यह तलाश जारी है कि ये नई गुफा किस गुफा से जुड़ी हुई है। वहीं रेडियो कार्बन डेटिंग के जरिए इसकी उम्र का पता लगाया जाएगा। कहा जा रहा है कि गुफा में समुद्री जीवों के अवशेष तक मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *