रूस-यूक्रेन जंग

रूस-यूक्रेन जंग

रूस-यूक्रेन जंग को 79 दिन बीत चुके हैं। यूक्रेनी शहरों पर रूसी हमले अभी भी जारी हैं। इस बीच यूक्रेन की खुफिया एजेंसी के चीफ ने दावा किया कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन का तख्तापलट करने का काम जारी है और इस साल के अंत तक रूस जंग हार जाएगा। मेजर जनरल किरीलो बुडानोव ने कहा कि अगस्त में इस लड़ाई में एक टर्निंग पॉइंट आएगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुतिन को ब्लड कैंसर है। इसे लेकर मेजर जनरल किरीलो बुडानोव ने कहा- लड़ाई इस साल के अंत तक खत्म हो जाएगी। इसके बाद रूस में सत्ता परिवर्तन होगा। इसकी प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।

फिनलैंड के ट्रांसमिशन सिस्टम ऑपरेटर फिंग्रिड ने शुक्रवार को बताया कि पेंमेट्स में समस्याओं की वजह से रूस शनिवार से फिनलैंड को बिजली एक्सपोर्ट रोक देगा। रूसी बिजली कंपनी रॉ नॉर्डिक ने कहा कि उसे 6 मई के बाद से बिजली का भुगतान नहीं मिला है और ऐसा उसके 20 साल के व्यापारिक इतिहास में पहली बार हुआ है।

रॉ नॉर्डिक फिनलैंड में शनिवार से बिजली की सप्लाई रोक देगी। हालांकि, फिनग्रिड के मुताबिक, फिनलैंड में बिजली की कमी नहीं है, हालिया सालों में हुआ रूसी इंपोर्ट फिनलैंड की कुल खपत का 10% कवर ही करता है। रूस से बिजली के इंपोर्ट की कमी की भरपाई के लिए फिनलैंड स्वीडन से अधिक बिजली आयात करेगा।

यूक्रेन के डिफेंस मिनिस्टर ओलेक्सी रेजनिकोव ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेन अब युद्ध के और लंबे चरण में प्रवेश कर रहा है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन ने रूस को अपने टारगेट्स पर हमला करने से रोका है और मिलिट्री ऑपरेशन को कम करने के लिए मजबूर किया है।

रेजनिकोव ने कहा- हमें जंग जीतने के लिए, हमें सावधानी से योजना बनानी चाहिए, गलतियों से बचना चाहिए, अपनी ताकत को प्रोजेक्ट करना चाहिए ताकि दुश्मन अंत में हमारे सामने खड़ा न हो सके।अमेरिकी डिफेंस सेक्रेटरी लॉयड ऑस्टिन ने जंग शुरू होने के बाद पहली बार रूसी डिफेंस मिनिस्टर सर्गेई शोइगु से बात की। शुक्रवार को हुई बातचीत के दौरान ऑस्टिन ने यूक्रेन में तत्काल सीजफायर का आग्रह किया। साथ ही पेंटागन के साथ कम्युनिकेशन चैनल बरकरार रखने पर जोर दिया। इससे पहले दोनों की बात 18 फरवरी को हुई थी।

तुर्की के राष्ट्रपति ने फिनलैंड-स्वीडन की नाटो सदस्यता पर ऐतराज जताया है। राष्ट्रपति तैयप ऐर्दोगान ने शुक्रवार को कहा- फिनलैंड और स्वीडन के नाटो में शामिल होने पर तुर्की की “सकारात्मक राय” नहीं है। माना जा रहा है कि इस बयान के बाद दोनों देशों के लिए नाटो की सदस्यता लेना कठिन हो जाएगा। तुर्की एक नाटो मेंबर देश हैं।

फिनलैंड और स्वीडन नाटो अलायंस में शामिल होने के लिए रविवार को आवेदन करने वाले हैं। एर्दोगन ने दोनों देशों पर आतंकवादी संगठनों को पनाह देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- स्कैंडिनेवियाई देश आतंकी संगठनों के लिए गेस्टहाउस की तरह हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *