शेयर मार्केट:सेंसेक्स 1416 पॉइंट की गिरावट के साथ 52792 पर बंद, निफ्टी 430 अंक फिसला

शेयर मार्केट:सेंसेक्स 1416 पॉइंट की गिरावट के साथ 52792 पर बंद, निफ्टी 430 अंक फिसला

सेंसेक्स और निफ्टी हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भारी गिरावट देखी गई। आज सेंसेक्स 1416 पॉइंट की गिरावट के साथ 52,792 पर और निफ्टी 430 अंक फिसलकर 15,809 पर बंद हुआ। आज सबसे ज्यादा गिरावट मेटल और IT के शेयर्स में रही। सेंसेक्स में टेक महिंद्रा, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस और विप्रो में गिरावट है। वहीं ITC आज 3 साल के हाई लेवल पर पहुंचा। इसके शेयर BSE पर 8.9 रुपए या 3.73% बढ़कर 276.45 पर पहुंच गए।

सेंसेक्स 1,138 पॉइंट की गिरावट के साथ 53,070 पर खुला था जबकि निफ्टी 323 अंक फिसलकर 15,917 पर खुला था। इसने 53,356 का ऊपरी और 52,669 का निचला स्तर बनाया।निफ्टी के सभी 11 सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट रही। आज सबसे ज्यादा गिरावट 5.74% की IT इंडेक्स में रही। इसके बाद 4.08% से की गिरावट मेटल में रही। मीडिया में 3.74% की गिरावट रही। वहीं 2% से ज्यादा गिरावट वाले इंडेक्स में PSU बैंक, बैंक, ऑटो, फाइनेंशिल सर्विस, FMCG , फार्मा, प्राइवेट बैंक और रियल्टी में रही।जियोजीत फाइनेंशियल के रिसर्च हेड विनोद नायर का कहना है कि महंगाई बढ़ने से अमेरिकी बाजार में गिरावट देखने को मिली। विदेशी इन्वेस्टर के लगातार बिकवाली से भारतीय बाजार पर जबरदस्त प्रभाव पड़ा। तेजी से उतार- चढ़ाव वाले मार्केट में इन्वेस्टर FMCG और फार्मा जैसे सेक्टर में फोकस कर सकते हैं। लॉन्ग टर्म बेसिस पर इनके वैल्युएशन मॉडरेट और रिजनेबल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *