शेयर मार्केट:डे हाई से 643 पॉइंट टूटकर 54,288 पर बंद हुआ सेंसेक्स

शेयर मार्केट:डे हाई से 643 पॉइंट टूटकर 54,288 पर बंद हुआ सेंसेक्स

सेंसेक्स और निफ्टी हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को बढ़त के खुले, लेकिन मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स डे हाई से 643 पॉइंट नीचे 37.78 अंक या 0.07% की गिरावट के साथ 54,288.61 पर और निफ्टी 51.45 अंक या 0.32% नीचे 16,214.70 पर बंद हुआ। लगभग 1,390 शेयरों में तेजी आई, 1,932 शेयरों में गिरावट आई और 158 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

M&M, मारुति सुजुकी, HUL, एशियन पेंट्स और लार्सन एंड टुब्रो निफ्टी में टॉप गेनर रहें, जबकि गिरने वालों में JSW स्टील, टाटा स्टील, डिविस लैब्स, ONGC और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज है।

ऑटो, कैपिटल गुड्स और IT इंडेक्स 0.51% बढ़कर बंद हुए, जबकि मेटल इंडेक्स में 8% और रियल्टी, फार्मा और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 1% की गिरावट रही। BSE के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए।

सेंसेक्स 133 पॉइंट या 0.25% की बढ़त के साथ 54,459.95 पर खुला था, जबकि निफ्टी 24 अंक बढ़कर 16,290 पर खुला था। ऑटो और PSU बैंक के शेयर में बढ़त रही। जबकि मेटल शेयर में 8% से ज्यादा की गिरावट रही। करीब 1563 शेयर में तेजी, 531 शेयर में गिरावट और 98 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

सोमवार को भारतीय रुपया 77.68 प्रति डॉलर पर खुला, जबकि शुक्रवार को यह 77.54 के स्तर पर बंद हुआ।निफ्टी के 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 9 में बढ़त और 2 में गिरावट है। सिर्फ ऑटो (1.84%) और IT (1.01%) में सबसे ज्यादा तेजी रही। मेटल में सबसे ज्यादा 8.14% की गिरावट रही। जबकि FMCG, मीडिया फार्मा, बैंक, फाइनेंशियल सर्विस, IT, फार्मा, PSU बैंक और प्राइवेट बैंक में मामूली गिरावट रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *