रूस-यूक्रेन का आज 90वां दिन है। दोनों देशों के बीच जंग अभी भी जारी है। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने मंगलवार को कहा कि मॉस्को अब चीन के साथ रिश्ते सुधारने पर फोकस करेगा। लावरोव ने कहा- अब पश्चिमी देश तानाशाह की भूमिका में आ गए हैं, चीन के साथ हमारे आर्थिक संबंधों में और तेज इजाफा होगा।
लावरोव ने कहा कि चीन के पास मौजूद इन्फॉर्मेशन और कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी पश्चिमी देशों से बेहतर हैं। रूस पश्चिमी देशों से इंपोर्ट किए जाने वाले सामानों पर निर्भरता कम करने पर काम कर रहा है। हालांकि, पश्चिमी देशों की ओर से सबंध सुधारने के प्रस्तावों पर भी विचार किया जाएगा।
जंग के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने सोमवार को दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने दुनिया के बड़े कंपनियों से गुजारिश कि की वे रूस से निकलकर यूक्रेन में इन्वेस्टमेंट करें।
जेलेंस्की ने कहा- मैं पुतिन के अलावा के रूस के किसी भी अधिकारी के साथ जंग रोकने के मसले पर बात नहीं करूंगा। इसके अलावा किसी दूसरे मुद्दे पर बातचीत का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि राजधानी कीव के उत्तर में चेर्निहीव इलाके में पिछले हफ्ते रूसी हमले में 89 लोग मारे गए। जेलेंस्की के मुताबिक, जंग के शुरुआती दिनों में ऐसा पहली बार है जब एक साथ इतने यूक्रेनी नागरिक मारे गए हों।
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन और रूस ने मंगलवार को रूसी हमले के बाद पहली बार मिलिट्री एक्सरसाइज में हिस्सा लिया। रूसी विमानों ने मंगलवार सुबह सी ऑफ जापान के ऊपर उड़ान भरी। यह एक्सरसाइज ऐसे समय हुई है, जब क्वाड देशों के नेता टोक्यो में क्वाड समिट में हिस्सा लेने पहुंचे थे। साउथ कोरिया ने इस एक्सरसाइज की पुष्टि की है।
साउथ कोरिया के एक अफसर ने बताया कि दोनों देशों के विमानों हमारे एयर डिफेंस आइडेंटिकेशन जोन में देखे गए, हालांकि किसी भी विमान ने एयर स्पेस में दखल नहीं दिया। वहीं, जापान ने भी कहा है कि इन देशों के विमान सी ऑफ जापान के पास से गुजरे हैं। एक सीनियर अमेरिकी अफसर के मुताबिक, विमान सी ऑफ जापान के ऊपर उड़ान भरते हुए दक्षिण में ईस्ट चाइना सी और फिलिपींस सी तक गए।जेलेंस्की ने कहा कि हम अपने देश को नए सिरे से तैयार करना चाहते हैं। हमारे देनसा शहर में रूस ने 89 नागरिकों का कत्ल किया है। जुलाई में लुगानो कॉन्फ्रेंस होने वाली है। यहां हम सभी देशों से अपील करेंगे कि वो यूक्रेन में इन्वेस्टमेंट करें। जेलेंस्कि ने का कि कई ऐसी कंपनियां हैं जो रूस छोड़ रही हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इकोनोमिक फोरम में शामिल होने पर जेलेंस्की को स्टैंडिंग ओवेशन दिया गया।दुनिया के सबसे बड़े कॉफी शॉप स्टारबक्स ने रूसी बाजार से बाहर निकलने की घोषणा की है। उसने अपने 130 स्टोर बंद करने का फैसला किया है। अब रूस में इस ब्रांड की उपस्थिति नहीं होगी। स्टारबक्स ने कहा कि वह अपने लगभग 2,000 रूसी कर्मचारियों को छह महीने तक भुगतान करना जारी रखेगा और उन्हें नई नौकरियों में बदलने में मदद करेगा।न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक यूक्रेन की एक कोर्ट ने एक रूसी सैनिक को उम्र कैद की सजा सुनाई है। 21 साल के टैंक कमांडर वादिम शिशिमारीन पर उत्तर-पूर्वी यूक्रेन में 62 साल के निहत्थे व्यक्ति की हत्या का आरोप है। उसने अपने अपराध के लिए कोर्ट से माफी भी मांगी थी। वादिम को उस व्यक्ति को टैंक से उड़ाने के आदेश मिले थे। यूक्रेन में जंग शुरू होने के बाद इस तरह का पहला मामला है।