चीन में बाढ़ से तबाही

चीन में बाढ़ से तबाही

दक्षिणी चीन में भारी बारिश और बाढ़ से काफी तबाही हुई है। यहां मूसलाधार बारिश में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, दक्षिण-पश्चिमी चीन में लगभग 1,200 किलोमीटर दूर युन्नान प्रांत में 3 लोगों के लापता होने की खबर भी मिली।

न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, कई इलाकों में बाढ़ आ गई। भूस्खलन भी हुआ। चीन के पूर्वी तट के पास बसे फुजियान में एक फैक्ट्री बाढ़ के चलते ढह गई। यहां बचाव दल को 5 लोगों की लाशें मिलीं। भूस्खलन की घटना में 8 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 3 अन्य लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया।अधिकारियों ने कहा कि गुआंग्शी क्षेत्र के शिनचेंग में बाढ़ में 3 बच्चे बह गए। 2 की मौत हो गई और एक बच्चे को बचाया गया। तूफान के चलते युन्नान के क्यूबेई काउंटी में सड़कें और पुल बह गए। कम्यूनिकेशन लाइनें टूट गईं। कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। क्यूबेई काउंटी चीन-वियतनाम सीमा से लगभग 130 किलोमीटर उत्तर में है।तटीय शहर जियामेन से लगभग 210 किलोमीटर की दूरी पर बसे वुपिंग काउंटी में भी भारी बारिश हुई है। यहां सड़कें कीचड़ से भर गईं। यहां आए तूफान से फसलों को काफी नुकसान हुआ। यहां 39 घर तबाह हो गए। बचाव दल के एक अधिकारी ने बताया कि वुपिंग काउंटी में 1,600 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *