कोरोना अपडेट्स:बीते 24 घंटों में 2,828 नए केस मिले

कोरोना अपडेट्स:बीते 24 घंटों में 2,828 नए केस मिले

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,828 नए केस सामने आए हैं, जबकि 14 लोगों की मौत हुई है। वहीं, 2,035 मरीज कोरोना से ठीक हो गए। देश में एक्टिव केस मरीजों की संख्या बढ़कर 17,087 हो गई है। शुक्रवार को 2,710 नए केस मिले थे। फिलहाल देश में रिकवरी रेट 98.75% है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, डेली पॉजिटिविटी रेट 0.60% और वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.54% दर्ज किया गया। देश में महामारी की शुरुआत से अब तक ठीक होने वालों की संख्या 4.25 करोड़ से अधिक हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 5.24 लाख हो गई है।

पिछले कुछ दिनों से केरल में सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में यहां 723 नए मामले रिकॉर्ड किए गए। इधर महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना के 529 नए केस सामने आए हैं, जिसके बाद कुल केस 78 लाख से ज्यादा हो गए हैं। राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1.47 लाख हो चुकी है। पॉजिटिविटी रेट प्रति 100 टेस्ट के हिसाब से 1.88% है। राज्य में बीते दिन 22,618 कोविड सैंपल टेस्ट किए गए।

राजधानी दिल्ली में कोरोना के 442 नए मामले सामने आए हैं, गनीमत यह है कि एक भी मरीज की मौत नहीं हुई। राजधानी में पॉजिटिविटी रेट 2.02% है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि पॉजिटिविटी रेट 5% से अधिक होने पर स्थिति गंभीर हो जाती है। फिलहाल दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस 1,641 हैं।

हरियाणा में 227 नए मामले मिले हैं, जबकि एक भी मौत नहीं हुई है। राज्य में कोरोना एक्टिव केस 1143 हैं और कुल मामले 99 लाख से ज्यादा हो गए हैं। राज्य में शनिवार को 13,999 टेस्ट किए गए।देश में कोविड पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 0.60% हो गया है। देश में चल रहे वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 14 लाख 39 हजार 466 लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई गई हैं। वहीं, अब तक लोगों को वैक्सीन के कुल 193.13 करोड़ से अधिक डोज लगाए जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *