नौतपा का 6वां दिन:

नौतपा का 6वां दिन:

मौसमी तंत्र और इसके चलते बने बादलाें के कारण नौतपा के शुरुआती पांच दिन बगैर किसी तपिश के बीत गए, लेकिन छठवें दिन तापमान में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। सोमवार को एक बार फिर से महासमुंद में प्रदेश का सर्वाधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया।

सोमवार को महासमुंद का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री पर पहुंच गया। हालांकि दोपहर बाद आसमान में छाए बादलों के कारण थोड़ी राहत की स्थिति रही। इधर, आने वाले एक दो दिन अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

इधर, केरल में मानसून के दस्तक देने के साथ ही इस साल जल्द बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं इस समय छत्तीसगढ़ को कुछ मौसमी तंत्र प्रभावित भी कर रहे हैं, जिसके चलते बारिश के आसार हैं।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा झारखंड के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक पूर्व पश्चिम द्रोणिका उत्तर पश्चिम राजस्थान से बांग्लादेश तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

प्रदेश में 31 मई को अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है, लेकिन एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ भी चलने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *