ताइवान में चीन की घुसपैठ:30 फाइटर जेट्स के साथ ताइवान के डिफेंस जोन की तरफ बढ़ा

ताइवान में चीन की घुसपैठ:30 फाइटर जेट्स के साथ ताइवान के डिफेंस जोन की तरफ बढ़ा

ताइवान के एयर डिफेंस जोन में चीन ने दूसरी सबसे बड़ी घुसपैठ की है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी करके कहा- हमारे डिफेंस जोन में चीन ने 30 जेट्स के साथ घुस गया था। इनमें से अधिकतर जेट्स युद्ध में इस्तेमाल किए जाते हैं। इस हालात को ध्यान में रखते हुए हमारे सैनिकों ने एयर मिसाइल सिस्टम तैनात कर दिए हैं। साथ ही 24 घंटे चीन की हरकतों पर नजर रखी जा रही है।चीन ने शुरुआत में भी घुसपैठ करने की कोशिश की थी। यही नहीं, बीत साल भी कई बार चीन इसी तरह की कोशिशें करता रहा है। जनवरी के बाद चीन की तरफ से घुसपैठ की ये दूसरी बड़ी कोशिश है। ताइवान ने बताया- चीन लगातार ऐसी मिलिट्री घुसपैठ करने के लिए ‘ग्रे जोन’ में आता रहा है।

अमेरिका ने चीन पर पिछले ही हफ्ते आरोप लगाया था, कि चीन ताइवान के आस-पास तनाव को बढ़ा रहा है। अमेरिकी राज्य सचिव एंटनी ब्लिंकन ने चीन की बयानबाजी और हरकतों को युद्ध भड़काने वाला बताया था। साथ ब्लिंकन ने ये भी कहा- अगर चीन ताइवान पर हमला करता है तो हम उसकी सुरक्षा के लिए साथ खड़े रहेंगे।चीन ताइवान को अपने देश का स्वतंत्र हिस्सा ही बताता रहा है। लेकिन ताइवान खुद को आजाद लोकतांत्रिक देश मानता है और चीन के स्वामित्व से इनकार करता रहा है। ताइवान से अमेरिका की नजदीकियों से दुनिया अच्छी तरह वाकिफ है। चीन को यही बात हमेशा खलती रही है। इसलिए चीन हमेशा ताइवान में घुसपैठ करने की कोशिश करता रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *