एक्ट्रेस स्वरा भास्कर हॉलीवुड एक्टर जॉनी डेप से केस हारने के बाद एम्बर हर्ड के सपोर्ट में उतर आई हैं। स्वरा भास्कर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर एम्बर हर्ड का सपोर्ट किया है। इतान ही नहीं स्वरा ने एम्बर हर्ड को अपशब्द कहने वाले लोगों को लताड़ भी लगाई है।स्वरा भास्कर ने ‘द गार्जियन’ का एक आर्टिकल शेयर किया, जिसमें इस केस को ‘मिसोजिनी का तांडव’ और #MeToo पर रिएक्शन बताया गया था। स्वरा ने इसे शेयर कर दूसरों से इसे पढ़ने का अनुरोध किया। हालांकि, एक यूजर ने उस आर्टिकल का अश्लील जवाब दिया, जिससे स्वरा नाराज हो गईं। यूजर ने लिखा था-‘मैं आपको पसंद करता हूं, लेकिन हर्ड इसकी हकदार थीं। स्वरा ने इस पर अंबर का बचाव करते हुए यूजर को जवाब दिया, ‘किसी के साथ भी यौन उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। किसी के साथ नहीं। आपको लगता है कि यह बहुत परेशान करने वाला है। मुझे आपके जीवन में महिलाओं पर दया आती है।”
एक अन्य यूजर ने स्वरा को बताया कि लोग जॉनी का समर्थन कर रहे हैं। क्योंकि ट्रायल में उनके खिलाफ मारपीट के आरोप झूठे पाए गए। जवाब में स्वरा ने जॉनी के बारे में एक आर्टिकल शेयर किया। दरअसल, स्वरा ने जॉनी के 2018 के UK मानहानि के मुकदमे के बारे में एक लेख शेयर किया, जिसमें एक पब्लिकेशन ने उन्हें ‘वाइफ-बीटर’ कहा था। जॉनी कथित तौर पर ट्रायल हार गए थे और जज ने फैसला सुनाया था कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप ‘काफी हद तक सही’ हैं।
कई लोगों ने जॉनी की जीत का जश्न मनाया है। वहीं कुछ लोगों ने इस फैसले को डोमेस्टिक वायलेंस पीड़ितों के लिए एक झटका बताया है। बता दें कि वर्जीनिया की एक अदालत ने हाल ही में पूर्व पत्नी एम्बर हर्ड के खिलाफ मानहानि के मामले में जॉनी डेप के पक्ष में फैसला सुनाया था। अदालत ने दोनों पक्षों को एक-दूसरे को बदनाम करने का दोषी पाया, लेकिन जॉनी को बेहतर मुआवजा दिया।
जॉनी ने अपनी एक्स वाइफ के खिलाफ वाशिंगटन पोस्ट में एक आर्टिकल में यह कहने के लिए 50 मिलियन का मानहानि का मुकदमा दायर किया था कि उन्होंने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था। एम्बर ने जॉनी को झूठा बताने के लिए उनके खिलाफ 100 मिलियन डॉलर का काउंटरसूट दायर किया था। एक जूरी ने जॉनी को हर्जाने में 10 मिलियन और ऊपर से 5 मिलियन दिया है। एम्बर को अभी भी जॉनी को 10.35 मिलियन का भुगतान करना है।