मुंबई में शुरू हुई बारिश, दिल्ली के बाद इन राज्यों में भी जमकर बरसने वाले हैं बदरा

मुंबई में शुरू हुई बारिश, दिल्ली के बाद इन राज्यों में भी जमकर बरसने वाले हैं बदरा

भीषण गर्मी से जूझ रहे देश के कई राज्य इन दिनों मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कई राज्यों के लिए मौसम विभाग ने अच्छी खबर दी है। मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिण पश्चिम मानसून अगले दो दिनों में गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात और आंध्र प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में आगे बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि मानसून की एंट्री मुंबई में हो चुकी है और अब दिल्ली में लोगों को बारिश का इंतजार है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून ठीक गति से आगे बढ़ रहा है।

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो दिनों के दौरान महाराष्ट्र, गुजरात आंध्र प्रदेश और पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी। पूरे भारत को कवर करने में मानसून कई दिन पीछे चल रहा है, लेकिन अब यह जल्द ही सभी राज्यों तक पहुंच जाएगा।आमतौर पर हर साल मानसून 10 जून तक तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के बड़े हिस्से को कवर कर लेता है। इस साल, अब तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा को कवर कर चुका है और अगले पांच दिनों में इन सभी राज्यों में तेज बारिश का अनुमान है। इसके अलावा, अगले पांच दिनों तक बिहार, गुजरात, झारखंड, ओडिशा, बंगाल के कई हिस्सों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात में 12 से 15 जून तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

 मध्यप्रदेश में एक्टिव प्री-मानसून की बारिश से कई जिलों में ठंडक घुल गई है और गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो गर्मी का असर सिर्फ दो दिन और रहेगा। 13 जून से पूरे प्रदेश में बारिश होने लगेगी। 15 जून के बाद मध्यप्रदेश में मानसून की एंट्री हो जाएगी और 20-22 जून तक मानसून प्रदेशभर में एक्टिव हो सकता है।छत्तीसगढ़ में इस साल गर्मी ने लोगों बेहद परेशान किया है. इस महीने पारा सबसे ज्यादा चढ़ा है। पिछले 9 दिनों में लगभग 3 दिन को छोड़ दिया जाए तो रोजाना हीट वेव की स्थिति रही है, लेकिन अब लोगों गर्मी से राहत मिलने वाली है. मौसम केंद्र रायपुर ने मानसून की लेकर बड़ी जानकारी दी है. अगले 48 घंटे में अरब सागर के मध्य भाग में मानसून पहुंचने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *