UP के सहारनपुर में जुमे की नमाज के बाद उपद्रव करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की गई। शनिवार को पुलिस और प्रशासन की टीम दो उपद्रवियों के घर बुल्डोजर लेकर पहुंची। इनके घर पर अवैध निर्माण को गिराया गया। आरोपियों के नाम अब्दुल वाकीर और मुजम्मिल है। अब्दुल वाकीर खत्ता खेड़ी और मुजम्मिल हबीबगढ़ इलाके में रहता है।
शुक्रवार को हुई हिंसा में पुलिस ने दोनों को आरोपी बनाया है। दोनों आरोपी जेल में बंद है। ये लोग नमाज के बाद सड़क पर उपद्रव कर रहे थे। इन दोनों ने भीड़ पर पथराव किए और नारे लगाए। विवाद पोस्टर भी वायरल किया था। इसके कई वीडियो पुलिस के हाथ लगे थे। इसके अधार पर पुलिस ने एक्शन लिया।UP के प्रयागराज में शनिवार को फिर दंगा भड़काने की कोशिश की गई। कुछ शरारती लोगों ने शिवकुटी में कोटेश्वर महादेव मंदिर के शिवलिंग पर अंडा रख दिया। मंदिर के पुजारी ने बताया कि अंडा रात में रखा गया है। मंदिर की छह फीट ऊंची जाली को फांदकर कोई अंडा रख गया। सुबह पूजा-पाठ के लिए उठा तो शिवलिंग पर अंडा रखा था। अंडा को हटा दिया गया। देर शाम शिवकुटी थाने में अज्ञात पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। साथ ही पुलिस ने CCTV के डीवीआर को जांच के लिए भेजा दिया है।
मुस्लिम बाहुल्य इलाके में जुमे की नमाज के बाद हजारों की भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने जब लाठीचार्ज किया तो भीड़ गलियों और छतों पर पहुंच गई और पुलिस पर पथराव करने लगी। RAF के साथ पूरे जिले की फोर्स बुला ली गई है। घटना करीब दो बजे नमाज के बाद हुई।
अटाला में मजीदिया इस्लामिया कॉलेज गेट के पास से पुलिस पर पथराव शुरू किया गया। पुलिस और RAF ने खदेड़ा तो भीड़ गलियों में घुस गई। फोर्स गली में गई तो छतों पर से महिलाओं और बच्चों भी पथराव शुरू कर दिया। इसमें RAF का एक जवान जख्मी हो गया। उपद्रवियों ने नूरुल्लाह रोड, अटाला सहित कई जगह आगजनी भी की।
सहारनपुर की जामा मस्जिद में नमाज के बाद निकले नमाजियों ने अचानक से अल्लाह-हू-अकबर के नारे लगाना शुरू कर दिया। मस्जिद से नमाजी भीड़ के साथ घंटाघर पहुंचे। वहां कमिश्नर और DIG डॉक्टर प्रीतिंदर सिंह मौजूद थे। नमाजियों ने एकदम पत्थरबाजी शुरू कर दी। जवाब में पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा। पुलिस ने सहारनपुर से 20 और देवबंद से 16 लोगों को हिरासत में लिया है।
मुरादाबाद में शुक्रवार को दोपहर करीब 2 जुमे की नमाज के बाद भीड़ सड़कों पर उतर आई। जामा मस्जिद चौराहे पर उग्र भीड़ ने नूपुर शर्मा को फांसी दो के नारे लगाए। इस दौरान कुछ युवकों के हाथों में नूपुर शर्मा का सिर कलम करने के पोस्टर भी नजर आए। इन पोस्टरों में नूपूर की तुलना आतंकवादी से की गई थी। भीड़ ने यहां उग्र प्रदर्शन करते हुए जमकर धार्मिक नारेबाजी भी की। मुगलपुरा थाने में 10 लोगों को नामजद करते हुए अन्य 80 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने रात में इनमें से 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।अंबेडकरनगर के टांडा में जुमे की नमाज के बाद मुस्लिमों ने प्रदर्शन किया। पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन नारेबाजी लगातार जारी रही। बताया जा रहा, जुमे की नमाज के करीब 40 मिनट बाद मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोग सड़क पर उतरकर नारेबाजी करने लगे।हाथरस में जुमे की नवाज के बाद माहौल बिगाड़ने के लिए हजारों की संख्या में मुस्लिम जमा हो गए। पुरदिल नगर में जमकर अल्लाह-हु-अकबर के नारे लगाए गए। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मोर्चा संभाला। पुलिस ने बवाल कर रहे युवकों पर लाठी बरसाई। मौके पर DM और SP के साथ भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी लिया है। धारा 144 लागू की गई।