IPL मीडिया राइट्स की नीलामी:44 हजार करोड़ के पार गई बोली

IPL मीडिया राइट्स की नीलामी:44 हजार करोड़ के पार गई बोली

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले पांच सीजन (2023 से 2027) के मीडिया राइट्स की नीलामी हो चुकी है। भारतीय उपमहाद्वीप के लिए TV राइट्स 57.5 करोड़ रुपए प्रति मैच और डिजिटल राइट्स 50 करोड़ रुपए प्रति मैच बिके हैं। इनकी कुल बोली 44,075 करोड़ की लगी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनी ने TV राइट्स 23,575 करोड़ में और रिलायंस की कंपनी वायकॉम 18 ने डिजिटल राइट्स 20,500 कराेड़ रुपए में खरीदे हैं।

पिछली बार स्टार ने TV और डिजिटल राइट्स दोनों 16,348 करोड़ रुपए में खरीदे थे। ऐसे में इस बार TV और डिजिटल राइट्स पिछली बार की तुलना में ढाई गुना ज्यादा है।सूत्रों ने बताया कि अब BCCI को IPL के एक मैच के एवज में 107.5 करोड़ रुपए मिलेगा। इस तरह एक मैच के ब्रॉडकास्ट राइट्स के हिसाब से IPL अब दुनिया की दूसरी सबसे महंगी लीग हो गई है। IPL ने EPl (86 करोड़ रुपए प्रति मैच) को पछाड़ा है। अब इससे ज्यादा रकम सिर्फ अमेरिका की नेशनल फुटबॉल लीग (NFL) को मिली है। NFL को हर मैच के ब्रॉडकास्ट राइट्स के लिए 133 करोड़ रुपए मिलते हैं।

चारों पैकेज के बेस प्राइस को जोड़ दिया जाए तो 5 साल में होने वाले 370 मैचों का कंबाइंड बेस प्राइस 32,890 करोड़ रुपए है। पिछली बार (2018 से 2022) मीडिया राइट्स 16,347 करोड़ रुपए में बेचे गए थे।भारतीय क्रिकेट बोर्ड को उम्मीद है कि इस बार मीडिया राइट्स की नीलामी से उसे 45 से 50 हजार करोड़ रुपए तक मिल सकते हैं। कुछ एक्सपर्ट्स 60 हजार करोड़ रुपए तक की बात भी कर रहे हैं।वैसे तो नीलामी में 8 कंपनियां होड़ में हैं, लेकिन भारतीय उपमहाद्वीप में टीवी और डिजिटल राइट्स (पहला और दूसरा पैकेज) के लिए मुकेश अंबानी की कंपनी वायकॉम 18 और स्टार के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। सोनी भी नीलामी में उतर रही है, लेकिन कंपनी ने जिस तरह बेस प्राइस ज्यादा होने पर आपत्ति जताई है उससे इस बात की उम्मीद कम है कि वह अग्रेसिव बिडिंग करेगी

2017 में जब टीवी राइट्स बेचे गए थे तब कंपनियों के पास कंपोजिट दावेदारी पेश करने का विकल्प था। यानी कंपनियां एक साथ टीवी और डिजिटल के लिए बोली लगा सकती थी। तब फेसबुक ने डिजिटल राइट्स के लिए 3,900 करोड़ रुपए ऑफर किए थे। स्टार ने डिजिटल के लिए इससे कम रकम की पेशकश की थी, लेकिन राइट्स उसे मिल गए। ऐसा इसलिए हुआ था क्योंकि स्टार ने टीवी और डिजिटल के लिए कंपोजिट दावेदारी के तहत ज्यादा रकम ऑफर की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *