हैदराबाद गैंगरेप मामले में बड़ा खुलासा:गैंगरेप के बाद फिर हुआ था नाबालिग के साथ रेप

हैदराबाद गैंगरेप मामले में बड़ा खुलासा:गैंगरेप के बाद फिर हुआ था नाबालिग के साथ रेप

हैदराबाद गैंगरेप मामले में एक नया खुलासा हुआ है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पॉश इलाके जुबली हिल्स में नाबालिग के साथ गैंगरेप करने के बाद आरोपियों ने फिर से रेप किया था। पुलिस ने कहा कि पीड़िता को आरोपी वापस छोड़ने पब गए थे। यहां उन्होंने दोबारा पब के बेसमेंट में रेप किया। इसी बेसमेंट में पीड़िता के पिता को उनकी बेटी मिली थी। पुलिस को एक वीडियो भी मिला है। यह वीडियो गैंगरेप के दौरान आरोपियों ने शूट किया था।इस मामले में नाबालिग सहित कुल 6 आरोपी अभी तक पकड़े गए हैं। 18 वर्षीय आरोपी को सोमवार की सुबह स्थानीय कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी अभी चंचलगुडा जेल में है। पुलिस ने 5 नाबालिगों से पूछताछ की है, जिसमें सभी ने गैंगरेप करने की बात कबूली है। हालांकि, 18 वर्षीय आरोपी ने बताया कि मुख्य आरोपी नाबालिग था, जिसे नेल्लोर में एक पूजा स्थल से पकड़ा गया था।28 मई को नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप हुआ था। केस में तीन आरोपियों का बैकग्राउंड सियासी रसूख वाला है। इस मामले में पुलिस ने 5 नाबालिग और सादुद्दीन मलिक एकमात्र बालिग आरोपी है। लड़की के पिता ने बुधवार 1 जून को आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। IPC की धारा 354 और पॉक्सो एक्ट के तहत हैदराबाद के जुबली हिल्स पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया था।

हैदराबाद गैंगरेप केस से जुड़ी कुछ फोटो वायरल हुई थीं, जिसमें AIMIM के विधायक का बेटा भी घटनास्थल पर दिख रहा था। भाजपा विधायक रघुनंदन राव ने ये फोटो जारी कर विधायक के बेटे के इस केस में शामिल होने की बात कही थी, जिसके बाद पुलिस ने विधायक के बेटे को भी पकड़ लिया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *