शेयर मार्केट:सेंसेक्स 152 पॉइंट की गिरावट के साथ 52541 पर बंद

शेयर मार्केट:सेंसेक्स 152 पॉइंट की गिरावट के साथ 52541 पर बंद

भारतीय शेयर बाजार आज बुधवार को तीसरे कारोबारी दिन मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 152.18 पॉइंट या 0.29% की गिरावट के साथ 52,541.39 पर जबकि निफ्टी 39.95 पॉइंट या 0.25% गिरकर 15,692.15 पर बंद हुआ। मेटल और रियल्टी स्टॉक्स में सबसे ज्यादा गिरावट रही।

सेंसेक्स 43.16 या 0.08% की गिरावट के साथ 52,650.41 पर और निफ्टी 2 पॉइंट की गिरावट के साथ 15,729.25 पर खुला था।पिछले कारोबारी दिन, यानी मंगलवार को भारतीय शेयर मार्केट का निफ्टी 15750 नीचे पहुंचा जो 11 महीने का सबसे निचला स्तर रहा। ट्रेडिंग सेशन के दौरान निवेशकों ने 10.2 लाख करोड़ रुपए गंवाए। BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 244.8 लाख करोड़ नीचे हुआ। मंगलवार को सेंसेक्स 153.13 पॉइंट या 0.29% की गिरावट के साथ 52,693.57 पर, जबकि निफ्टी 42.30 पॉइंट या 0.27% गिरकर 15,732.10 पर बंद हुआ था।निफ्टी सेक्टोरल इंडेक्स के 11 इंडेक्स में से 7 में गिरावट और 4 में बढ़त रहा। मेटल में 0.72% और रियल्टी में 0.61% की गिरावट रही, जबकि बैंक, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विस और फार्मा में मामूली बढ़त रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *