भिलाई शहर के सबसे व्यस्त चौक सुपेला गदा चौक से अंग्रेजी शराब दुकान हटाने का विरोध हर दिन बढ़ता जा रहा है। युवा शक्ति संगठन के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाने के बाद सैकड़ों लोगों ने मशाल जुलूस निकाला। इस जुलूस में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं।
युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष मदन सेन के नेतृत्व में लोग एकत्र हो गए और गदा चौक के पास से शराब दुकान को हटाने की मांग करने लगे। हाथों में मशाल लिए महिलाएं, पुरुष और व्यापारी वर्ग इस जुलूस में शामिल हुआ। विरोध कर रहे लोगों ने बताया कि वह लोग साल 2019 से शराब दुकान हटाने के लिए आंदोलन करते आ रहे हैं। इसके बाद भी उनकी नहीं सुनी जा रही है।
युवा शक्ति संगठन ने इससे पहले भी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर शराब दुकानें हटाने की मांग की थी। मगर प्रशासन ने अभी तक कोई भी पहल नहीं की। संगठन के कार्यकर्ताओं ने देशी अंग्रेजी दोनों शराब दुकान को हटाकर किसी अन्य जगह में स्थापित की लड़ाई आगे भी इसी तरह जारी रखने की बात कही है।
इस आंदोलन में प्रमुख रूप से जेपी घनघोरकर, मदन सेन, पारस जंघेल, शंकर लाल देवांगन, रमेश श्रीवास्तव, धनेश्वरी साहू, शारदा गुप्ता, पार्षद महेश वर्मा, प्रवीण पांडे, रामअवतार जंघेल, पार्षद राजेंद्र कुमार, अमोल दास साहू, पिंकू तिवारी, सुनील कुमार शर्मा, नीशु पांडे और वीरेंद्र कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।