अग्निपथ को लेकर बस्तर में अलर्ट:रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंड में बढ़ाई गई सुरक्षा

अग्निपथ को लेकर बस्तर में अलर्ट:रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंड में बढ़ाई गई सुरक्षा

देश के अलग-अलग राज्यों में अग्निपथ को लेकर हो रही हिंसा को देखते हुए छत्तीसगढ़ के बस्तर में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड समेत सार्वजनिक जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। जगह-जगह जवानों को मुस्तैद किया गया है। साथ ही सार्वजनिक जगहों पर लगाए गए CCTV के माध्यम से शहर की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। जगदलपुर रेलवे स्टेशन में आने वाली पैसेंजर ट्रेनों से उतरने वाले यात्रियों पर रेलवे पुलिस नजर बनाए हुए है।ASP हेमसागर सिदार ने बताया कि, सेना में भर्ती को लेकर जिस तरह से कई प्रदेशों में हालात बिगड़े हैं, कहीं बस्तर में भी इस तरह की स्थित निर्मित न हो इसलिए अलर्ट किया गया है। सार्वजनिक जगहों पर जवानों की टीम को तैनात किया गया है। इसके अलावा रेलवे स्टेशनों में RPF के साथ जिला पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था टाइट कर रखी हुई है। संभागीय मुख्यालय होने की वजह से शहर में सुरक्षा बढ़ाकर संदिग्धों पर नजर बना कर रखे हुए हैं। पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *