रूस-यूक्रेन जंग:युद्ध की शुरूआत के बाद पहली बार दक्षिणी शहर मायकोलाइव पहुंचे जेलेंस्की

रूस-यूक्रेन जंग:युद्ध की शुरूआत के बाद पहली बार दक्षिणी शहर मायकोलाइव पहुंचे जेलेंस्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने जंग की शुरुआत के बाद पहली बार देश के दक्षिणी शहर मायकोलाइव का दौरा किया। यह शहर रूसी हमले में बुरी तरह तबाह हो चुका है। शनिवार को उन्होंने स्थानीय अधिकारियों के साथ मीटिंग की और सैनिकों को बहादुरी के लिए सम्मानित किया। राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, जेलेंस्की ने शहर में वॉटर सप्लाई और खेती और इकोनॉमी के हालात पर चर्चा की।

दूसरी तरफ, यूक्रेन के पूर्वी शहर डोनेट्स्क में शनिवार को हुए रूसी बमबारी में 5 यूक्रेनी नागरिकों की मौत हुई और 12 लोग घायल हो गए। डोनेट्स्क पूर्वी यूक्रेन के डोनबास इलाके की राजधानी है। यह इलाका 2014 से आंशिक रूप से रूसी समर्थक अलगाववादियों के कब्जे में है। रूसी न्यूज एजेंसी के मुताबिक, यह हमला शहर के एक सिनेमा और कैफे को टारगेट कर किया गया था।

मायकोलाइव शहर को दौरे पर जेलेंस्की ने रूसी हमले में तबाह इमारतों का मुआयना किया। उनका यह दौरा शहर पर हुए रूसी हमले के एक दिन बाद हुआ, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई थी। 24 फरवरी को हुए रूसी मिलिट्री ऑपरेशन की शुरुआत से ही मायकोलाइव पर लगातार हमले हुए हैं।

मायकोलाइव दक्षिणी यूक्रेन में रूसी हमलों रोकता आ रहा है, क्योंकि यह ओडेसा शहर के रणनीतिक तौर पर अहम ब्लैक सी पोर्ट के रास्ते में मौजूद है। यह शहर खेरसॉन के उत्तर-पश्चिम में करीब 100 किलोमीटर दूर है।

यूक्रेन के लुहांस्क के गवर्नर ने रविवार को बताया कि रूस पूर्वी शहर सेवेरोडोनेट्स्क पर पूरे कब्जे के लिए जंग के दूसरे इलाकों से बड़ी संख्या में रिजर्व सैनिकों को भेज रहा है। लुहांस्क के क्षेत्रीय गवर्नर सेरही गदाई ने नेशनल टेलीविजन पर कहा कि अगले एक- दो दिनों में रूस यहां पूरी क्षमता झोंक देगा।

बता दें कि रूसी सेना पहले ही इस शहर के अधिकतर हिस्से पर कब्जा कर चुकी है, अब वह पूरे शहर को नियंत्रण हासिल करना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *