अफगानिस्तान में भूकंप से 1000 लोगों की मौत:रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता मापी गई, 1500 घायल

अफगानिस्तान में भूकंप से 1000 लोगों की मौत:रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता मापी गई, 1500 घायल

अफगानिस्तान में आज सुबह आए भूकंप से जान माल का भारी नुकसान हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 6.1 की तीव्रता वाले इस भूकंप से कम से कम 1000 लोगों की जान गई है, जबकि 1500 से ज्यादा घायल हो गए। US जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के खोस्त शहर से 40 किलोमीटर दूर था।

दूसरी तरफ, यूरोपियन मेडिटरेनियन सिस्मोलॉजिकल सेंटर ने बताया कि इस भूकंप का असर 500 किलोमीटर तक के दायरे में था। इस वजह से अफगानिस्तान के साथ पाकिस्तान और भारत में भूकंप का झटके महसूस किए गए।सरकार के प्रवक्ता बिलाल करीमी ने ट्वीट किया- दुर्भाग्य से, कल रात पक्तिका प्रांत के चार जिलों में भीषण भूकंप आया। जिसमें हमारे सैकड़ों देशवासी मारे गए और घायल हो गए और दर्जनों घर तबाह हो गए। हम सभी इमरजेंसी एजेंसियों से अपील करते हैं कि आगे की तबाही को रोकने के लिए इस इलाके में टीमें भेजें।सुबह अफगानिस्तान की सरकारी न्यूज एजेंसी के रिपोर्टर अब्दुल वाहिद रायन ने ट्वीट कर बताया था कि पक्तिका प्रांत के बरमल, जिरुक, नाका और ज्ञान जिलों में मरने वालों की संख्या 255 तक पहुंच गई है, जबकि 155 लोग घायल हैं। लोगों को मलबे से बाहर निकालने के लिए सुरक्षा बलों के हेलिकॉप्टर इलाके में पहुंच गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *