सेंसेक्स और निफ्टी हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 462.26 अंक या 0.88% बढ़कर 52,727.98 पर और निफ्टी 142.60 अंक या 0.92% ऊपर 15,699.25 पर बंद हुआ। आज के टॉप गेनर्स में M&M,इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, HUL, ICICI बैंक, भारती एयरटेल, रिलायंस, टाटा स्टील और HDFC बैंक शामिल रहे।
आज के कारोबार में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। बैंक और फाइनेंशियल शेयरों से बाजार को अच्छा बूस्ट मिला। निफ्टी पर दोनों इंडेक्स 1.5% के करीब मजबूत हुए हैं। आटो, मेटल और FMCG इंडेक्स भी करीब 1.25% से 2% तक मजबूत हुए हैं। IT इंडेक्स में करीब 1% की गिरावट रही। फार्मा और रियल्टी समेत अन्य प्रमुख इंडेक्स भी हरे निशान में बंद हुए हैं।
आज सेंसेक्स 388 पॉइंट की बढ़त के साथ 52,654.24 पर और निफ्टी 100 की बढ़त के साथ 15,657.40 पर खुला था। सेंसेक्स ने 52,909.87 का हाई और 52,447.25 का लो लेवल बनाया।गुरुवार को अमेरिकी बाजार भी बढ़त पर बंद हुए थे। गुरूवार को डाऊ जोन्स में 194 अंकों या 0.64% तेजी रही और यह 30,677.36 के स्तर पर बंद हुआ था। S&P 500 इंडेक्स 0.95% बढ़कर 3,795.73 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि नैस्डैक में 1.62% बढ़त रही और यह 11,232.19 के लेवल पर बंद हुआ था। निवेशकों ने निचले स्तरों से खरीदारी की। हालांकि, महंगाई और इसकी वजह से कॉर्पोरेट अर्निंग पर निगेटिव असर को लेकर चिंता रही।कमोडिटी की कीमतों सहित लगातार बढ़ते कॉस्ट इनफ्लेशन को मैनेज करने के लिए हीरो मोटोकॉर्प 1 जुलाई, 2022 से अपनी बाइक्स और स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमतों को बढ़ाएगी। बाइक और स्कूटरों की कीमतों 3,000 रुपए तक का उछाल हो सकता है।