शेयर मार्केट:सेंसेक्स 16 पॉइंट की गिरावट के साथ 53177 पर बंद, निफ्टी 15,850 के पार

शेयर मार्केट:सेंसेक्स 16 पॉइंट की गिरावट के साथ 53177 पर बंद, निफ्टी 15,850 के पार

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर मार्केट मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 16.17 पॉइंट या 0.03% की बढ़त के साथ 53,177.45 पर और निफ्टी 18.15 अंक या 0.11% की बढ़त के साथ 15,850.20 पर बंद हुआ। सबसे ज्यादा गिरावट IT शेयर्स में रही।

ONGC, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, एमएंडएम, कोल इंडिया और HDFC लाइफ निफ्टी में टॉप पर रहे। टाइटन, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, डिविस लैब्स और अडाणी पोर्ट्स में गिरावट रही। सेक्टरों में ऑटो, मेटल और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 1-2% की तेजी रही।महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में आज तेजी देखने को मिली। आज इसका शेयर 2.57% ज्यादा मजबूत होकर 1,110.50 रुपए पर बंद हुआ। वजह कंपनी की महिंद्रा स्कॉर्पियो-N की लॉन्चिंग रही। इस SUV से बिजनेस को जोरदार बूस्ट मिलने की उम्मीद है। इस लॉन्चिंग को लेकर ब्रोकरेज हाउस भी बुलिश हैं और उनका मानना है कि मल्टीपल SUV लॉन्चिंग का फायदा कंपनी को मिलेगा। वहीं ऑटो सेक्टर में लगातार रिकवरी के चलते प्राइवेट व्हीकल सेग्मेंट में डिमांड का भी फायदा M&M को मिलेगा।

आज सेंसेक्स पर SBI को छोड़ अन्य सभी बैंकिंग शेयरों में गिरावट रही। वहीं निफ्टी के बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा, प्राइवेट बैंक और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स को छोड़ अन्य सभी सेक्टर के इंडेक्स मजबूत हुए हैं। सबसे अधिक तेजी निफ्टी ऑयल एंड गैस में रही और यह 2.27% की बढ़त के साथ बंद हुआ। सबसे अधिक1.33% की गिरावट निफ्टी कंज्यूमर एंड ड्यूरेबल्स में रही। निफ्टी बैंक आज 0.50% कमजोर हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *