PM मोदी का UAE दौरा:प्रोटोकॉल तोड़कर राष्ट्रपति जायद खुद रिसीव करने पहुंचे

PM मोदी का UAE दौरा:प्रोटोकॉल तोड़कर राष्ट्रपति जायद खुद रिसीव करने पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G-7 में हिस्सा लेने के बाद मंगलवार को एक दिन के दौरे पर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पहुंचे। मोदी को रिसीव करने के लिए UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान प्रोटोकॉल तोड़कर एयरपोर्ट पहुंचे। जायद ने गले मिलकर मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री देर रात भारत के लिए रवाना होंगे।मोदी UAE के पूर्व राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए UAE पहुंचे हैं। नाहयान का 13 मई को निधन हो गया था।

शेख खलीफा 3 नवंबर 2004 से UAE राष्ट्रपति और अबुधाबी के शासक थे। उनके पिता शेख जाएद बिन सुल्तान अल नह्यान 1971 से 2004 तक राष्ट्रपति रहे। वो देश के पहले राष्ट्रपति थे। 1948 में जन्मे शेख खलीफा अबुधाबी के 16वें अमीर यानी शासक थे। उन्होंने UAE और अबुधाबी के एडमिनिस्ट्रेटिव स्ट्रक्चर, यानी शासन व्यवस्था में अहम सुधार किए थे।UAE भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। दोनों देशों के बीच 60,664.37 करोड़ रुपए का कारोबार होता है। इसमें भारत 38,901.88 करोड़ रुपए का इम्पोर्ट करता है, जबकि 21,762.49 करोड़ रुपए एक्पोर्ट करता है। कुछ महीने पहले भारत ने UAE के साथ एक ट्रेड पैक्ट पर भी साइन किया था।UAE को भारत के प्रमुख एक्सपोर्ट में पेट्रोलियम प्रोडक्ट, मेटल, स्टोन, जेम्स एंड ज्वैलरी, मिनरल्स, फूड आइटम जैसे अनाज, चीनी, फल और सब्जियां, चाय, मांस और सीफूड, टेक्सटाइल, इंजीनियरिंग मशीनरी प्रोडक्ट और कैमिकल्स शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *