भारतीय शेयर मार्केट हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स आज 150 पॉइंट या 0.28% गिरकर 53,026.97 पर और निफ्टी 51 पॉइंट या 0.32% की गिरावट के साथ 15,799.10 पर बंद हुआ। सबसे ज्यादा गिरावट मेटल, FMCG और प्राइवेट बैंक के शेयर्स में रही। आज के टॉप लूजर्स में HUL, एक्सिस बैंक, विप्रो, HCL टेक, टाइटन, कोटक बैंक और बजाज फाइनेंस शामिल हैं।NSE के सभी सेक्टोरल इंडेक्स में आज गिरावट देखने को मिली। बैंक में 1.11%, PSU बैंक में 0.92% और प्राइवेट बैंक में 1.12% की गिरावट देखने को मिली। वहीं FMCG और IT में 1% तक की गिरावट रही। ऑटो, फाइनेंशियल सर्विस, फार्मा और रियल्टी के शेयर फ्लैट रहे।