CG में क्रिप्टोकरंसी पर बड़ी कार्रवाई:

CG में क्रिप्टोकरंसी पर बड़ी कार्रवाई:

राजनांदगांव की पुलिस ने क्रिप्टोकरंसी के फर्जीवाड़े केस में बड़ी कार्रवाई की है। चायना के मशहूर “शा झू पान“ मामले में राजनांदगांव के SP, IPS संतोष सिंह ने करोड़ों रुपये की क्रिप्टोकरंसी फ्रीज करवाई है। बताया जा रहा है कि ये अपनी तरह का पहला मामला है जिसमें राजनांदगांव में FIR की गई है।SP संतोष सिंह ने बताया कि ग्लोबल एंटी स्कैम ऑर्गेनाजेशन के मुताबिक ’शू झू पान’ स्कैमर्स दुनिया भर में लोगों से हर साल अरबों डॉलर की धोखाधड़ी करते हैं। ये मशहूर क्रिप्टोकरेंसी धोखधड़ी गैंग “शा झू पान“ (चीनी में अर्थ – रोमांटिक घोटाला) के नाम से ऑपरेट करता है। राजनांदगांव के रहने वाले डॉ अभिषेक पाल ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह से इस केस की शिकायत की थी।

कारोबारी को “एना-ली“ नाम की गैंग मेंबर में ने एक सोशल नेटवर्क साइट पर दोस्त बनाया। एना ली ने ताइवान की इंस्टाग्राम स्टार स्टेफनी की तस्वीरों के सहारे फर्जी आइडी से भरोसे में लिया। क्रिप्टोकरंसी में डील की बातें की, कुछ फायदा भी पहुंचाया जिससे शिकायतकर्ता को भरोसा हो जाए।

बातों में आकर अभिषेक पाल ने एना ली की बताई मेटाट्रेडर-5 नाम की कंपनी में 35,000 $ अमरीकी यानी की करीब 31 लाख रुपये का निवेश किया। इसमें मुनाफा हुआ तो रकम बढ़कर 68 लाख हो गई। मगर बाद में, जब पीड़ित ने अपना रूपये निकालने की कोशिश की, तो ठगों ने पीड़ित के खाते को फ्रीज कर दिया और ठगी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *