एक दिन में स्पाइसजेट के दो हादसे टले:कांडला-मुंबई फ्लाइट का हवा में विंडशील्ड टूटा, दुबई जाने वाले विमान की पाकिस्तान में लैंडिंग

एक दिन में स्पाइसजेट के दो हादसे टले:कांडला-मुंबई फ्लाइट का हवा में विंडशील्ड टूटा, दुबई जाने वाले विमान की पाकिस्तान में लैंडिंग

स्पाइसजेट विमान के साथ मंगलवार को एक के बाद एक दो हादसे होते-होते रह गए। पहला मामला सुबह का है जब दिल्ली से दुबई जा रहे विमान में तकनीकी खराबी की वजह से पाकिस्तान के कराची में लैंडिंग करानी पड़ी।

दूसरा मामला कांडला से मुंबई जा रहे विमान का है। यह विमान अभी उड़ा ही था कि हवा में करीब 23 हजार फीट की ऊंचाई पर इसके विंडशील्ड आउटर पेन में दरार आ गई। हालांकि, विमान को मुंबई में सुरक्षित उतार लिया गया। 7 दिनों में स्पाइसजेट के विमान में तकनीकी खराबी की यह सातवीं घटना है।

डीजीसीए के मुताबिक स्पाइसजेट के क्यू-400 विमान में 23 हजार फीट ऊंचाई पर विंडशील्ड में दरार आ गई थी. इसके बाद तत्काल कांडला-मुंबई फ्लाइट को मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड कराने का निर्णय लिया गया। पिछले 17 दिनों में स्पाइसजेट के विमान में तकनीकी खराबी की यह सातवीं घटना है।

इससे पहले मंगलवार को ही स्पाइसजेट की एक फ्लाइट को कराची में लैंड कराना पड़ा था। डीजीसीए के मुताबिक अधिकारियों ने मंगलवार को हुई दोनों घटनाओं की जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा पिछली पांच घटनाओं की जांच भी की जा रही है।

मंगलवार सुबह दिल्ली से दुबई जा रहे स्पाइसजेट के विमान की पाकिस्तान के कराची में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। फ्लाइट में मौजूद सभी पैसेंजर सेफ हैं। एयरलाइन ने अपने बयान में कहा-स्पाइसजेट B737 की फ्लाइट नंबर SG-11 दिल्ली से दुबई जा रही थी।

इसी दौरान विमान के इंडिकेटर में खराबी का पता लगा। इसके बाद फ्लाइट को कराची डायवर्ट किया गया। हालांकि स्पाइसजेट ने इसे इमरजेंसी लैंडिंग नहीं माना है। वहीं स्पाइस जेट के ही एक और विमान की मुंबई में प्रायोरिटी लैंडिंग हुई है। इसकी विंडशील्ड हवा में क्रेक हो गई थी।स्पाइसजेट के मुताबिक विमान में किसी भी खराबी की पहले से जानकारी नहीं थी। यात्रियों को रिफ्रेशमेंट दिया जा रहा है। दिल्ली से एक एयरक्राफ्ट कराची भेजा जा रहा है। इससे पैसेंजर्स दुबई जाएंगे। दो हफ्ते में स्पाइसजेट की किसी फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिग की ये चौथी घटना है।इससे पहले शनिवार (2 जुलाई) को दिल्ली से जबलपुर जा रही स्पाइस जेट की फ्लाइट नंबर SG-2962 की दिल्ली में लैंडिंग कराई गई थी। दिल्ली-जबलपुर फ्लाइट के केबिन में जब धुआं दिखा, तब प्लेन 5 हजार फीट की ऊंचाई पर था। इस फ्लाइट ने दिल्ली एयरपोर्ट से सुबह 6:15 पर उड़ान भरी थी। कुछ मिनट में ही एयरक्राफ्ट में धुआं भरने लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *