सोने-चांदी में बड़ी गिरावट:सोना 52 हजार के नीचे और चांदी 56 हजार पर आई

सोने-चांदी में बड़ी गिरावट:सोना 52 हजार के नीचे और चांदी 56 हजार पर आई

दो दिनों की बढ़त के बाद आज सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक आज बुधवार को सर्राफा बाजार में सोना 723 रुपए सस्ता होकर 51,581 रुपए पर आ गया है। हालांकि वायदा बाजार में इसमें मामूली तेजी देखने को मिल रही है। MCX पर दोपहर 3 बजे सोना 24 रुपए की बढ़त के साथ 51,326 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।

कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत

कैरेटभाव (रुपए/10 ग्राम)
2451,581
2351,374
2247,248
1838,686

अगर चांदी की बात करें तो सर्राफा बाजार में ये 2,072 रुपए सस्ती होकर 56,081 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। MCX पर दोपहर 3 बजे ये 209 रुपए की बढ़त के साथ 57,074 रुपए पर ट्रेड कर रही है।अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो सोना 1,767.09 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। वहीं चांदी की बात करें तो ये 19.26 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।IBJA की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव जारी किए जाते हैं। ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं। IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में GST शामिल नहीं होती है। इसके अलावा गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स और मैकिंग चार्ज की वजह से थोड़ा बढ़ जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *