दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के अंतर्गत रायपुर से उरकुरा के बीच रोड अंडर ब्रिज और रायपुर से सरोना के बीच रोड ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण को लेकर 11 जुलाई को रेलवे से कई घंटे का ब्लॉक मांगा गया है। इसके चलते इस रूट से गुजरने वाली कई एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों को 4 से 6 घंटे देरी से रवाना किया जाएगा।
रायपुर रेल मंडल से मिली जानकारी के मुताबिक 11 जुलाई 2022 को रायपुर-उरकुरा के बीच रोड अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य के लिए 6 घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा। इसी दिन रायपुर-सरोना के बीच रोड ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य के लिए 4 घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा। निर्माण कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की कोई दुर्घटना न हो इसे देखते हुए इस रूट की ट्रेनों को इस दौरान उनके स्थान पर ही रोक दिया जाएगा। इससे कई एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेने अपने पूर्वनिर्धारित समय से 4 से 6 घंटे विलंब से रवाना की जाएंगी। इस दौरान कुल 6 ट्रेनों प्रभावित होंगी।
देरी से रवाना होने वाली गाड़ियां
- 10 जुलाई 2022 को हावड़ा से चलने वाली 12860 हावड़ा-मुंबई गीतांजली एक्सप्रेस 4 घंटे देरी से रवाना होगी।
- 9 जुलाई 2022 को कामाख्या से चलने वाली 22512 कामाख्या-कुर्ला एक्सप्रेस 4 घंटे 10 मिनिट देरी से रवाना होगी।
बीच में रोकी जाने वाली गाड़ियां
- 10 जुलाई 2022 को इतवारी से छूटने वाली 18240 इतवारी-बिलासपुर एक्सप्रेस को 2 घंटे 10 मिनट इतवारी से सरोना के बीच रोका जाएगा।
- 10 जुलाई 2022 को छपरा से छूटने वाली 15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस को 45 मिनट बिलासपुर और उरकुरा के बीच रोका जाएगा।
- 10 जुलाई, 2022 को मुंबई से छूटने वाली 12869 मुंबई-हावड़ा एक्सप्रेस को 45 मिनट तक दुर्ग व सरोना के बीच रोका जाएगा
- 10 जुलाई 2022 को पुणे से छूटने वाली 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस को 30 मिनट तक राजनांदगांव व रायपुर के बीच रोका जाएगा।