दुर्ग में फिर बढ़ रहा संक्रमण:24 घंटे में 735 सैंपल की जांच में मिले 45 पॉजिटिव

दुर्ग में फिर बढ़ रहा संक्रमण:24 घंटे में 735 सैंपल की जांच में मिले 45 पॉजिटिव

दुर्ग जिले में कोरोना तेजी से फैल रहा है। पिछले 24 घंटे की बात की जाए तो यहां मात्र 735 सैंपल में 45 संक्रमित मरीज मिले हैं। पॉजिटिव पाए गए मरीजों में सबसे अधिक भिलाई के हैं। वहीं रिकवरी की बात की जाए तो 33 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। इतनी तेजी से फैल रहे संक्रमण के बाद भी लोग कोविड प्रोटोकाॅल का पालन नहीं कर रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 7 जुलाई को कुल 735 लोगों के टेस्ट लिए गए थे। इसमें 45 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव मरीजों में सबसे अधिक भिलाई शहर के पाए गए हैं। इनकी संख्या 23 बताई जा रही है। वहीं बाकी मरीज दुर्ग शहर व अन्य आसपास के क्षेत्र से हैं।

आज मिले मरीजों के बाद जिले में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 212 पहुंच गई है। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने टीकाकरण और टेस्ट बढ़ाने के निर्देश भी दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *