जापान में शिंजो आबे की पार्टी को बहुमत:तीन दिन पहले चुनाव प्रचार के दौरान गई थी जान

जापान में शिंजो आबे की पार्टी को बहुमत:तीन दिन पहले चुनाव प्रचार के दौरान गई थी जान

पूर्व जापानी प्रधान मंत्री शिंजो आबे की हत्या के बाद हुए चुनाव में उनकी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) ने जीत हासिल की है। सत्तारूढ़ LDP के कोमिटो गठबंधन ने 76 सीटें हासिल कर बहुमत बरकरार रखा। इस चुनाव में 52.05% वोटर्स ने मतदान किया था, जो 2019 के मुकाबले ज्यादा है। हालांकि, जापान के चुनावी इतिहास में दूसरा सबसे कम है।

इस जीत के बाद LDP के पास 248 सदस्यों वाले ऊपरी सदन में 146 सीटें हो गई हैं। जबकि, विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी की 23 सीटें से घटकर 20 के नीचे पहुंच गई। LDP का यह 2013 के बाद सबसे अच्छा प्रदर्शन है।

जापान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जीत के बाद जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने आबे के लिए मौन धारण किया। इसके बाद उन्होंने मीडिया से कहा- हिंसा ने हमारे लोकतंत्र की नींव और चुनावी प्रक्रिया को खतरे में डाल दिया। हालांकि मैं इस चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार था।इस जीत के बाद अब किशिदा को अगले तीन साल तक चुनाव में जाने की जरूरत नहीं है, जिससे उन्हें अपनी पॉलिसी को आगे बढ़ाने की पूरी छूट मिलेगी। हालांकि, कोरोना महामारी और यूक्रेन युद्ध से उपजी महंगाई और नेशनल सिक्योरिटी के मुद्दों की चुनौती अभी भी उनके सामने बरकरार है।जापानी प्रधानमंत्री ने जीत के बाद अपने पहले संबोधन में कहा- हमारे नए आर्थिक मॉडल का मकसद अर्थव्यवस्था को फिर से ट्रैक पर लाना है। साथ ही डिप्लोमैसी, सिक्योरिटी और संवैधानिक संशोधन पर कदम दर कदम काम जारी रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *