बस्तर में भारी बारिश,8 दिन से नहीं आ रही फ्लाइट:खराब मौसम की वजह से नहीं मिल रही विजिबिलिटी

बस्तर में भारी बारिश,8 दिन से नहीं आ रही फ्लाइट:खराब मौसम की वजह से नहीं मिल रही विजिबिलिटी

छत्तीसगढ़ के बस्तर में खराब मौसम की वजह से विमान सेवा प्रभावित हो रही है। पिछले 8 दिनों से अलायंस एअर की फ्लाइट जगदलपुर में लैंड नहीं कर पा रही है। आज भी खराब मौसम के चलते फ्लाइट जगदलपुर एयरपोर्ट नहीं पहुंचेगी। गुरुवार को भी यहां हैदराबाद से फ्लाइट आई जरूर थी. लेकिन लैंडिंग से पहले विजिबिलिटी 5 हजार मीटर से घटकर 35 सौ मीटर हो गई थी। इसलिए पायलेट ने विमान को लैंड नहीं करवाया था। फ्लाइट को सीधे रायपुर रवाना किया गया था।

बताया जा रहा है कि, जब तक मौसम साफ नहीं होगा फ्लाइट लैंड करने में दिक्कतें आएंगी। एयरपोर्ट के सूत्रों ने बताया कि, मैट डिपार्टमेंट 5 हजार मीटर विजिबिलिटी मिलने के बाद ही जगदलपुर एयरपोर्ट में फ्लाइट लैंडिंग और टेकऑफ की अनुमति दे रहा है। जबकि रायपुर में 1500 विजिबिलिटी में ही लैंडिंग और टेकऑफ किया जाता है। अलायंस एअर प्रबंधन का कहना है कि, 5 हजार विजिबिलिटी वाली अनिवार्यता को जल्द से जल्द खत्म करना जरूरी है। ऐसे में बारिश और ठंड के मौसम में इस तरह की समस्या आम हो जाएगी। जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी।जगदलपुर में आज भी मौसम खराब है। विजिबिलिटी भी डाउन है। ऐसे में आज भी फ्लाइट यहां नहीं पहुंचेगी। आज नौवां दिन होगा कि बस्तर में विमान सेवा प्रभावित होगी। इधर, भारी बारिश की वजह से हैदराबाद जाने वाली सड़क पर पानी भरा हुआ है। मार्ग बंद है और अब लोगों को विमान सेवा भी नहीं मिल पा रही है। ऐसे में हालात और खराब होते जा रहे हैं। जिन लोगों की रायपुर या फिर हैदराबाद से कनेक्टिंग फ्लाइट थी, उन्हें ज्यादा दिक्कतें हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *