भारतीय नौसेना के कार्यक्रम में पहुंचे PM मोदी:

भारतीय नौसेना के कार्यक्रम में पहुंचे PM मोदी:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भारतीय नौसेना के NIIO (नौसेना नवाचार और स्वदेशीकरण संगठन) कार्यक्रम ‘स्वावलंबन’ में शामिल हुए। उन्होंने इस मौके पर कहा कि भारतीय सेनाओं में आत्मनिर्भरता का लक्ष्य, 21वीं सदी के भारत के लिए बहुत जरूरी है। आत्मनिर्भर नौसेना के लिए पहले स्वावलंबन सेमिनार का आयोजन होना, इस दिशा में अहम कदम है।PM मोदी ने कहा कि आजादी से पहले भारत का डिफेंस सेक्टर भी काफी मजबूत हुआ करता था। आजादी के समय देश में 18 ऑर्डिनेंस फैक्ट्री थीं। यहां सेना के लिए कई तरह के सामान बना करते थे। दूसरे विश्व युद्ध में रक्षा उपकरणों के हम एक अहम सप्लायर थे, लेकिन अब हम सबसे बड़े इंपोर्टर बन गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *