शेयर मार्केट:सेंसेक्स 760 पॉइंट की बढ़त के साथ 54,521 पर बंद, निफ्टी 16278 के पार

शेयर मार्केट:सेंसेक्स 760 पॉइंट की बढ़त के साथ 54,521 पर बंद, निफ्टी 16278 के पार

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार के इंडेक्स निफ्टी और सेंसेक्स बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 760.37 या 1.41% की बढ़त के साथ 54,521.15 पर और निफ्टी 229.30 पॉइंट या 1.43% की बढ़त के साथ 16,278.50 पर बंद हुए।

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक, इंफोसिस, बजाज फिनसर्व और टेक महिंद्रा निफ्टी पर टॉप गेनर्स रहे, जबकि ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, डॉ रेड्डीज लैबोरेट्रीज, HDFC बैंक, एमएंडएम और मारुति सुजुकी टॉप लूजर्स रहे।

सभी सेक्टोरल इंडेक्स इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, पीएसयू बैंक, मेटल, पावर, ऑयल एंड गैस, बैंक, रियल्टी और कैपिटल गुड्स इंडेक्स में 1-3% की तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए। BSE के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 1-1% से ज्यादा की तेजी आई। जबकि रुपया शुक्रवार को 79.87 के बंद के मुकाबले 79.97 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

आज सेंसेक्स 308.52 की बढ़त के साथ 54069 पर और निफ्टी 102 पॉइंट की बढ़त के साथ 16151 पर खुला था।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के विनोद नायर, रिसर्च हेड के मुताबिक अमेरिकी रिटेल सेल्स के आए मजबूत डेटा ने दुनिया भर के इक्विटी मार्केट में पॉजिटिव असर दिखाया है। साथ ही 75bps से ज्यादा की आक्रामक बढ़ोतरी के अनुमान को कम कर दिया है।

यूरोपीय सेंट्रल बैंक, इस हफ्ते अपनी बैठक में, रिकॉर्ड हाई महंगाई को कंट्रोल करने के लिए पहली बार अपनी ब्याज दरों को बढ़ाने के लिए तैयार है। जबकि भारतीय बाजार में IT और बैंकिंग शेयर्स नीचले स्तर से उठे हैं। वहीं रियल्टी शेयरों ने भी आज बढ़त हासिल की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *