अमेरिका के मॉल में गोलीबारी:3 लोगों की मौत, 2 घायल

अमेरिका के मॉल में गोलीबारी:3 लोगों की मौत, 2 घायल

अमेरिका के इंडियाना प्रांत में एक मॉल में गोलीबारी हुई है। इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है। 2 लोग घायल हैं। एक आर्म्ड सिविलियन ने हमलावर को मार गिराया है। फिलहाल फायरिंग की वजह के बारे में पता नहीं चल सका है।एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना ग्रीनवुड पार्क मॉल की है। ग्रीनवुड पुलिस विभाग के चीफ जिम इसोन ने कहा- एक अज्ञात आदमी मॉल के फूड कोर्ट में घुसा। उसने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद एक मॉल में मौजूद एक अन्य नागरिक ने हमलावर पर गोली चला दी। इससे हमलावर की मौत हो गई।

इसोन ने कहा- मॉल इंडियानापोलिस से लगभग 16 किलोमीटर दूर है। यहां 130 से ज्यादा इनडोर और आउटडोर रेस्तरां और दुकानें हैं। गोलीबारी की इस घटना में कुल 4 लोगों की मौत हुई है। 2 लोग घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने कहा- हमें फूड कोर्ट के पास टायलेट से एक संदिग्ध बैग भी मिला है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।इसके पहले 5 जुलाई को इंडियाना में हॉलिडे पार्टी के दौरान फायरिंग हुई थी। इसमें 10 लोगों को गोली लगी थी, जिसमें से 3 की मौत हो गई थी। वहीं, 4 जुलाई को शिकागो में फ्रीडम डे परेड के दौरान फायरिंग हुई थी, जिसमें 7 लोग मारे गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *