बस्तर में रेल सेवाएं फिर हुई बहाल:

बस्तर में रेल सेवाएं फिर हुई बहाल:

हावड़ा से चलकर 12 दिनों के बाद समलेश्वरी एक्सप्रेस ट्रेन आज जगदलपुर पहुंचेगी। वहीं कल यानी 20 जुलाई को राऊरकेला एक्सप्रेस भी जगदलपुर आएगी। संबलपुर इलाके में रेलवे लाइन दोहरीकरण और नॉन इंटर लॉकिंग समेत अन्य निर्माण कामों के चलते दोनों यात्री ट्रेनें 6 जुलाई से 16 जुलाई तक के लिए रद्द कर दी गई थी और 17 जुलाई को परिचालन शुरू होना था। हालांकि, यह तारीख आगे बढ़कर 19 जुलाई हो गई। अब फिर से समलेश्वरी एक्सप्रेस का हावड़ा से जगदलपुर तक परिचालन शुरू कर दिया गया है।

रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, एसई रेलवे से ओके रिपोर्ट मिलने के बाद हावड़ा से जगदलपुर के लिए समलेश्वरी एक्सप्रेस को रवाना कर दिया गया है। अब बस्तर के लोगों को हावड़ा या फिर पश्चिम बंगाल तक का सफर तय करने के लिए रायपुर या फिर विशाखापट्टनम तक की अतिरिक्त दूरी तय कर और वहां से अन्य साधनों से अपने गंतव्य तक पहुंचने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मंगलवार से रेल सेवाएं फिर से शुरू की जा रही हैं।

केआर रेल मार्ग से होते हुए जगदलपुर आने वाली राऊरकेला एक्सप्रेस का परिचालन 19 जुलाई तक स्थगित किया गया था। लेकिन, अब 20 जुलाई को यह ट्रेन जलकर जगदलपुर पहुंचेगी। बताया जा रहा है कि अब नियमित रूप से दोनों ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।बस्तर में माओवादियों के शहीदी सप्ताह और चारू मजूमदार शहीदी दिवस को देखते हुए किरंदुल-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस और पैसेंजर ये दोनों ट्रेनों का परिचालन किरंदुल तक के लिए 13 जुलाई से रोक दिया गया है। हालांकि, यह ट्रेन दंतेवाड़ा तक जरूर आ रही है। 5 जुलाई के बाद इस ट्रेन को किरंदुल भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *