दुर्ग-भिलाई में एक दिन में रिकार्ड बारिश:24 घंटे में बरसा 137.4 मिमी पानी; छत्तीसगढ़ के ऊपर चक्रवाती घेरा

दुर्ग-भिलाई में एक दिन में रिकार्ड बारिश:24 घंटे में बरसा 137.4 मिमी पानी; छत्तीसगढ़ के ऊपर चक्रवाती घेरा

दुर्ग जिले शनिवार को रुक-रुक कर भारी बारिश हुई। इससे पूरा शहर जलमग्न हो गया। शनिवार को जिले में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई। 24 घंटे के भीतर 137.4 मिमी पानी बरसा। यह सीजन की अब तक की सबसे अधिक बारिश है। इस दौरान कई जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने की खबर है। इस दौरान बिजली गिरने से एक अधेड़ की मौत हो गई।

दुर्ग जिले में पिछले तीन चार दिनों से लगातार बारिश हो रही है। शुक्रवार शाम 5.30 से शुक्रवार की सुबह 8.30 तक 13 मिमी पानी गिरा था। दुर्ग-भिलाई में 1 जून से 23 जुलाई तक हुई बारिश की बात करें तो यहां 454.3 मिमी बारिश हो चुकी है। यह सामान्य बारिश 419.1 मिमी से 8 फीसदी अधिक है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अभी मौसम सक्रिय है। इसकी वजह से आने वाले दिनों में और बारिश होने के आसार हैं।मौसम विभाग के अनुसार मानसून ट्रफ जैसलमेर, कोटा, सागर, पेंड्रा रोड, गोपालपुर और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा अंदरुनी ओडिशा और उससे लगे छत्तीसगढ़ के ऊपर स्थित है। इसके साथ ही ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला है।रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक हरिप्रसाद चंद्रा ने बताया कि आगामी 24 घंटे के दौरान ट्विनसिटी समेत अधिकांश स्थानों पर अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। इस दौरान आसमान में बादलों का पहरा बना रहेगा। गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *