6 राज्यों में कोरोना का खतरा बढ़ा:बीते 24 घंटे में देश में 19,100 नए केस

6 राज्यों में कोरोना का खतरा बढ़ा:बीते 24 घंटे में देश में 19,100 नए केस

महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और ओडिशा, ये देश के छह ऐसे बड़े राज्य हैं, जहां कोरोना ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। इन राज्यों में रोजाना केस एक हजार से ऊपर आ रहे हैं। पहले इस रेस में सिर्फ महाराष्ट्र और केरल थे, लेकिन अब इस लिस्ट में तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और ओडिशा भी शामिल हो गया है।

इसके अलावा असम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश मेघालय और आंध्र प्रदेश में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। सबसे ज्यादा मामले केरल, महाराष्ट्र और तमिलनाडु से आ रहे हैं। यहां रोजाना केस दो हजार से ऊपर आ रहे।

इधर, पिछले 24 घंटे में देश में 19,100 नए केस आए, 18,499 मरीज ठीक हुए। जबकि 35 संक्रमितों ने अपनी जान गंवा दीं। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को नए केस में 11 फीसदी की गिरावट आई। शुक्रवार को 18208 नए केस मिले थे, 32 कोरोना मरीजों की मौत हो गई थी।

शनिवार को भले ही बंगाल में नए केस दो हजार से नीचे आए हों, लेकिन यहां एक्टिव केस की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। एक्टिव केस के मामले में बंगाल टॉप पर बना हुआ है। बंगाल में 25,396 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। शुक्रवार को यह आंकड़ा 26,727 था।

दूसरी, केरल में एक्टिव केस धीरे-धीरे घटने लगे हैं। शनिवार को इलाज करा रहे संक्रमितों का आंकड़ा 19,386 पर पहुंच गया। देखा जाए तो, बंगाल के बाद केरल में सबसे ज्यादा मरीजों का इलाज चल रहा है।देश के सात राज्य ऐसे हैं, जहां पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी से ज्यादा है। इन राज्यों में असम, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मेघालय, केरल और बंगाल शामिल हैं। असम में पॉजिटिविटी रेट- 10.76%, सिक्किम में 19.47%, मेघालय में 27.86%, हिमाचल में 14.96%,उत्तराखंड में 13.79%, केरल में 12.35% और बंगाल में 12.64% रिकॉर्ड की गई। बंगाल और केरल को छोड़कर बाकी चार राज्यों में भले ही पॉजिटिविट रेट 10 फीसदी से ज्यादा हो, लेकिन यहां रोजाना केस एक हजार से नीचे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *